- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health Tips: क्या आप...
लाइफ स्टाइल
Health Tips: क्या आप भी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, आज से ही शुरू करें ये आसान उपाय, जल्द मिलेगी राहत
Sarita
7 March 2025 8:56 AM IST

x
Health Tips: गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए कुछ घरेलू औषधियां विशेष लाभकारी पाई गई हैं। सौंफ उनमें से एक है। अध्ययनों से पता चलता है कि पाचन संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए खाने के बाद सौंफ और गुड़ खाना काफी लाभकारी हो सकता है। सौंफ और गुड़ दोनों में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं जिससे पाचन स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है।
पाचन ठीक रखने के लिए क्या करें?
अक्सर ठंड के मौसम में लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं तो रात्रि भोजन के बाद गुड़ और सौंफ का सेवन करें।
गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, जिंक, तांबा, फोलिक एसिड, बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी-6 जैसे तत्व होते हैं। वहीं सौंफ में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सिडेंट, एस्ट्रैगोल, फेनचोन और एनेथोल होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचाते हैं।
सौंफ और गुड़ खाने के फायदे
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सौंफ और गुड़ में मौजूद तत्व आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं, साथ ही गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। कई लोगों के मुंह से ब्रश करने के बाद भी दुर्गंध आती है। सौंफ और गुड़ खाने से आपको लंबे समय तक सांसों की दुर्गंध दूर रखने में मदद मिलेगी। इनमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्व फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।
इन बातों का भी रखिए ध्यान
आहार विशेषज्ञ प्रीति जैन बताती हैं, सौंफ और गुड़ अपने औषधीय गुड़ों के लिए जाने जाते रहे हैं, पाचन के अलावा भी इसके कई सारे लाभ हैं। हालांकि इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करने से नुकसान भी हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से जुकाम, छींक आना और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संयमित मात्रा में अगर आप इन दोनों का सेवन करते हैं तो आपको कई फायदे हो सकते हैं।
सौंफ में विटामिन-ए होता है, वहीं गुड़ में जिंक पाया जाता है। इनका साथ में सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं। इनमें मौजूद आयरन रक्त की कमी पूरी करके एनिमिया में लाभ पहुंचाता है। सौंफ और गुड़ के सेवन से कमजोरी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ वात तथा पित्त को शांत करता है, भूख बढ़ाता है, भोजन को पचाता है, वीर्य की वृद्धि करता है। हृदय, मस्तिष्क तथा शरीर के लिए लाभकारी होता है।
TagsHealthपाचनसमस्याओंपरेशानउपायराहतHealthdigestionproblemstroublesolutionreliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





