- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गैस, एसिडिटी,...
लाइफ स्टाइल
Health: गैस, एसिडिटी, पेट में जलन और खट्टी डकारें, अपच की हर समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे स्वामी रामदेव के ये आयुर्वेदिक उपाय
Sarita
3 March 2025 10:38 AM IST

x
Health: देश की आज़ादी के वक्त एक नारा चला था। काम करो, काम करो, आराम हराम है, काम करो और ये बात आज भी ज़िंदगी में तरक्की से लेकर सेहतमंद रहने तक हर मामले में फिट बैठती है। काम तो लोग आज भी कर रहे हैं, लेकिन काम करने का तरीका बदल गया है। अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ज्यादा काम होता है। जिसका लोगों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए लोगों को जरूरत है। एक्स्ट्रा काम करने की। यानि योग-एक्सरसाइज़ में रेगुलर पसीना बहाने की। क्योंकि जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे उतना ज़्यादा बीमारियों से दूरी बनेंगी। वरना लोगों ने अपना लाइफस्टाइल जो तहस-नहस कर रखा है। उसको देखते हुए तो हर दूसरा रोग उन पर हमला करने को तैयार बैठा है। तनाव, नींद की कमी, प्रोसेस्ड फूड दिल-दिमाग, लिवर-किडनी डैमेज कर रहे हैं। पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। आंतों को नुकसान हो रहा है।
इससे लोगों में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome) और गैस्ट्रो-एसोफेगल की बीमारी बढ़ रही है। इसके अलावा रुमेटाइड अर्थराइटिस, अल्सरेटिव कोलाइटिस, मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी ऑटो इम्यून डिजीज़ का खतरा बढ़ जाता है। अनहेल्दी intestine की वजह से इनसोमनिया, सिरदर्द, स्किन प्रॉब्लम, हेयरफॉल जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि कमज़ोर होती आतों की वक्त पर पहचान कर ली जाए। जिससे किसी भी बीमारी को शुरुआत से पहले ही रोका जा सके।
अब सवाल ये कि शरीर पर कमजोर आंत के क्या लक्षण दिखते हैं। ऐसे लोगों को पेट में गैस, सूजन, कब्ज़, थकान और सांसों से बदबू जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इन लक्षणों से समझ जाइए कि आतों पर हमला हो चुका है और ज़रूरत है उनके लिए सुरक्षा कवच तैयार करने की। स्वामी रामदेव से जानिए आंत के साथ पाचन को परफेक्ट बनाने के लिए योगिक-आयुर्वेदिक उपाय।
आंतें कमज़ोर होने से बीमारी
गैस्ट्रो-एसोफेगल
IBS
रुमेटाइड अर्थराइटिस
अल्सरेटिव कोलाइटिस
मल्टीपल स्केलेरोसिस
इनसोमनिया
स्किन प्रॉब्लम
हेयरफॉल
सिरदर्द
इनडायजेशन
पाचन बनाएं परफेक्ट
सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं
एलोवेरा-आंवला गिलोय लें
बाजार की चीजें खाने से बचें
पानी को उबालकर पीएं
रात में हल्का खाना खाएं
कब्ज दूर करने वाले फल
पपीता
बेल
सेब
अनार
नाशपाती
अमरूद
कब्ज की छुट्टी
सौंफ और मिश्री चबाएं
जीरा,धनिया,सौंफ का पानी लें
खाने के बाद भुना अदरक खाएं
खत्म करें एसिडिटी
लौकी-तुलसी का जूस पीएं
बेल का जूस फायदेमंद
गैस होगी दूर
अंकुरित मेथी खाएं
मेथी का पानी पीएं
अनार खाएं
त्रिफला चूर्ण लें
खाना अच्छे से चबाएं
आंत होगी मजबूत
गुलाब के पत्ते
सौंफ
इलायची
शहद
रोजाना 1 चम्मच खाएं
TagsHealthगैसएसिडिटीपेटजलनसमस्याखत्मआयुर्वेदिकउपायHealthgasaciditystomachburning sensationproblemeliminateAyurvedicremedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





