- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health : नाखूनों पर...
लाइफ स्टाइल
Health : नाखूनों पर सफेद धब्बे का दिखना किस बीमारी का लक्षण है
Sarita
20 May 2025 6:43 AM IST

x
Health : नाखूनों पर सफेद धब्बे होना यूं तो बहुत सामान्य बात है और अक्सर यह किसी तरह से भी नुकसानदायक नहीं होते हैं. लेकिन, इनके होने के कई कारण होते हैं. इसके पीछे बीमारी भी होती है. नाखूनों पर सफेद धब्बे फंगस, एलर्जी और कुछ दवाओं के कारण भी हो सकते हैं. इसके अलावा चोट लगने के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं. नाखूनों पर होने वाले सफेद धब्बों को ल्यूकोनीशिया कहा जाता है. यह कई कारणों से हो सकते हैं और इन्हें दूर करने के लिए लंबे समय तक दवाएं भी लेनी पड़ सकती हैं|
किन कारणों से होते हैं सफेद धब्बे:
नाखूनों पर सफेद धब्बे ल्यूकोनीशिया होने के कारण कई कारण हो सकते हैं. सामान्य तौर पर यह किसी चोट या किसी संक्रमण, फंगल के कारण हो सकते हैं. इसके अलावा किसी दवा के साइड इफेक्ट के कारण भी ऐसा हो सकता है. इसके अलावा डायबिटीज, हार्ट डिजीज, लिवर की बीमारी और एचआईवी के कारण भी हो सकते हैं. शरीर में आयरन, कैल्शियम और जिंक की कमी के कारण भी नाखूनों पर सफेद धब्बे हो सकते हैं. सामान्य तौर पर यह धब्बे हानिरहित होते हैं और कई बार दवा की भी जरूरत नहीं होती है. जरूरी है कि नाखूनों पर होने वाले सफेद धब्बों का कारण पता किया जाए|
नाखूनों पर सफेद धब्बे होने पर डॉक्टर से मिलकर जांच जरूर करवानी चाहिए. यदि किसी बीमारी के कारण धब्बे नहीं हैं तो इलाज की खास जरूरत नहीं होती है. इसकी जांच के लिए ब्लड टेस्ट और बायोप्सी की जा सकती है. डॉक्टर आपको इसके इलाज के लिए एंटी फंगल दवाएं दे सकते हैं. नाखूनों पर सफेद धब्बे का इलाज लंबा हो सकता है और दवा को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए. ऐसा करने से धब्बे दोबारा हो सकते है|
TagsHealthनाखूनोंसफेद धब्बेबीमारीलक्षणHealthnailswhite spotsdiseasesymptomsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





