- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: खाने के बाद...
लाइफ स्टाइल
Health: खाने के बाद करें 10 मिनट की वॉक, रोजाना इस नियम का पालन करने से मिलेंगे ये बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ
Sarita
1 May 2025 6:53 AM IST
Health: रोजाना वॉक करके आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगा सकते हैं। लेकिन क्या आप खाना खाने के बाद वॉक करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं? दादी-नानी के जमाने से खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह दी जाती रही है। जो लोग रेगुलरली टहलते हैं, उनका शरीर बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ताकतवर बन जाता है। आइए जानते हैं कि खाना खाने के बाद वॉक क्यों करनी चाहिए|
रोजाना 10 मिनट टहलें
आपको हर रोज खाना खाने के बाद महज 10 मिनट निकालकर टहलना चाहिए। एक हफ्ते तक इस नियम को बिना तोड़े फॉलो कीजिए और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखने को मिल जाएगा। हालांकि, खाना खाने के बाद आपको ज्यादा तेज स्पीड में वॉक नहीं करनी चाहिए वरना आपके शरीर पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
खाने के बाद वॉक करने से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको इस नियम को जरूर फॉलो करना चाहिए। खाने के बाद वॉक करने से न केवल आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है बल्कि आपकी गट हेल्थ को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो भी खाना खाने के बाद वॉक करने का नियम बना सकते हैं।
रोजाना वॉक करने से आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बना सकते हैं यानी टहलने से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अगर आपको थकान महसूस होती रहती है या फिर बहुत ज्यादा आलस आता है, तो खाने के बाद वॉक करने से आपकी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। कुल मिलाकर खाना खाने के बाद टहलने की आदत आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।
TagsHealth10 मिनटवॉकबेहतरीनलाभHealth10-minutewalkgreatbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





