लाइफ स्टाइल

Health: स्वामी रामदेव ने ब्रेन ट्यूमर से बचाव और मस्तिष्क को महाशक्तिशाली बनाने के लिए बताए अचूक उपाय

Sarita
8 Jun 2025 10:25 AM IST
Health: स्वामी रामदेव ने ब्रेन ट्यूमर से बचाव और मस्तिष्क को महाशक्तिशाली बनाने के लिए बताए  अचूक उपाय
x
Health: लाइफ स्टाइल की खराब आदतों की वजह से, जब दिमाग के सेल्स एबनॉर्मल तरीके से बढ़ने लगते है तो ब्रेन में टिश्यूज की एक गांठ बन जाती है। जो दो तरीके की होती है एक बिनाइन और दूसरी मेलिग्नेंट। बिनाइन ट्यूमर धीरे-धीरे बढ़ता है जबकि मेलिग्नेंट ट्यूमर की ग्रोथ बहुत तेजी से होती है और ये कैंसरस होता है। इससे डरने की जरूरत इसलिए है कि दुनिया में हर साल लगभग 8 लाख लोग ब्रेन कैंसर से जान गवांते हैं। भारत में भी हर साल तकरीबन 50 हजार केसेज सामने आते हैं। इनमें भी 20 परसेंट छोटे बच्चे होते है। इतना कुछ बताने का मतलब ये कि ब्रेन हेल्थ ही नहीं शरीर में कहीं भी बनने वाले ट्यूमर को हल्के में नहीं लेना चाहिए तो चलिए ओवरऑल फिटनेस की गारंटी योग की शरण में चलते हैं।
ब्रेन ट्यूमर - क्या हैं लक्षण:
सिरदर्द
वॉमिटिंग
मूड स्विंग्स
सुनने में दिक्कत
बोलने में दिक्कत
याददाश्त कमजोर
नजर कमजोर
ब्रेन डिसऑर्डर - बीमारी:
पार्किंसन
अल्जाइमर
डिमेंशिया
ब्रेन इंजरी
ब्रेन ट्यूमर
ब्रेन रहेगा हेल्दी - 5 उपाय:
एक्सरसाइज
बैलेंस डाइट
तनाव से दूर
म्यूजिक
अच्छी नींद
ब्रेन रहेगा स्ट्रॉन्ग
बादाम रोगन नाक में डालें
बादाम-अखरोट पीसकर खाएं
Next Story