- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: अब पानी की तरह...
लाइफ स्टाइल
Health: अब पानी की तरह पिघल जाएगी किडनी की पथरी, बस मिश्री के साथ खाएं ये पत्ता
Sarita
28 Jan 2025 7:40 AM IST

x
Health: क्या आप किडनी स्टोन की समस्या के आयुर्वेदिक इलाज के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको पत्थरचट्टा के पौधे के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
कारगर साबित होगा पत्थरचट्टा
आसानी से मिल जाने वाला पत्थरचट्टा का पौधा आपकी किडनी की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। किडनी स्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए आप पत्थरचट्टा के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्थरचट्टा के पौधे का एक पत्ता लीजिए और फिर इसमें थोड़ी सी मिश्री डाल दीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इस तरह से मिश्री के साथ पत्थरचट्टा को कंज्यूम कर आपको किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं सेवन
अगर आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ भी इस पौधे की पत्तियों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले पत्थरचट्टा के पौधे की दो पत्तियां ले लीजिए। अब इन पत्तियों को धोकर साफ कर लीजिए। इसके बाद आप गुनगुने पानी के साथ इन पत्तियों को चबा सकते हैं। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट इस नियम को फॉलो कर आप किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
रूटीन में शामिल करें योगासन
पत्थरचट्टा को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के साथ-साथ आपको कुछ योगासनों को भी अपने रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक योगमुद्रासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योगासन किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, किसी योग गुरु की देखरेख में ही आपको इन योगासनों का अभ्यास शुरू करना चाहिए।
TagsHealthपिघलकिडनीपथरीपत्ताHealthmeltkidneystoneleafजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





