- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: बार-बार टूटते...
लाइफ स्टाइल
Health: बार-बार टूटते हैं नाखून, जानें किस विटामिन की कमी से कमजोर होते हैं
Sarita
19 Oct 2025 11:30 AM IST

x
Health: क्या आपके नाखून भी कमजोर हो गए हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमजोर हो रही नेल हेल्थ एक जरूरी विटामिन की कमी का संकेत साबित हो सकती है। क्या आपको ये लगता है कि विटामिन की कमी के कारण सिर्फ आपकी बॉडी पर लक्षण दिखाई देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
विटामिन बी12 की कमी:
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपके नाखूनों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इस विटामिन डेफिशिएंसी के कारण आपकी नेल हेल्थ कमजोर हो सकती है। कमजोर नाखून जल्दी टूट भी जाते हैं। अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।
गौर करने वाले लक्षण:
नाखूनों में पीलापन, खड़ी रेखाएं और भंगुरता जैसे लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस विटामिन डेफिशिएंसी के कारण थकान और कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। शरीर में सुन्नता या फिर झुनझुनी महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। सांस लेने में तकलीफ या फिर चक्कर आना, आपको इस तरह के लक्षणों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप सही मात्रा में और सही तरीके से चिकन, मछली या फिर अंडे का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा दूध में भी विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप मूंग की दाल का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो डॉक्टर से कंसल्ट कर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।
TagsHealthनाखूनकमजोर Healthnailsweak जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





