- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health : जानें सुबह...
लाइफ स्टाइल
Health : जानें सुबह उठते ही आंखों से पानी आना किस बीमारी का लक्षण है
Sarita
24 Nov 2025 6:27 AM IST

x
Health : कई लोगों को सुबह उठते ही आंखों से पानी आने की समस्या का सामना करना पड़ता है. हल्का पानी आना सामान्य है, क्योंकि सोते समय आंखें सूख जाती हैं और सुबह खुलते ही नैचुरल लुब्रिकेशन के कारण पानी निकलता है. लेकिन अगर यह समस्या रोजाना हो, लगातार बनी रहे या पानी आने के साथ अन्य लक्षण भी महसूस हो, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए. यह संकेत हो सकता है कि आपकी आंखों में कोई इंफेक्शन, एलर्जी, सूजन या किसी तरह की रुकावट विकसित हो रही है. आंखों से बार-बार पानी आना आपकी दिनचर्या और दृष्टि को प्रभावित कर सकता है, इसलिए समय रहते ध्यान देना और कारण समझना बेहद जरूरी है|
अगर सुबह उठते समय आंखों से पानी आना आपकी रोज की आदत बन गई है और इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखने लगें, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इनमें आंखों में तेज खुजली होना, जलन या चुभन महसूस होना, पलकें चिपककर खुलना, आंखों में भारीपन लगना, धुंधला दिखाई देना या लगातार लालिमा रहना शामिल हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को सुबह उठते ही आंखों में सूखेपन के कारण दर्द, प्रेशर जैसा भारी एहसास या आंखों के किनारों पर सूजन भी हो सकती है. कभी-कभी आंखों के आसपास मैल जमा होना, पपड़ी बनना, धूप या हवा लगते ही असहजता महसूस होना भी छिपी हुई बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षण बार-बार दिखना सामान्य स्थिति नहीं है|
आंखों से पानी आना किस बीमारी का लक्षण है?
सर गंगाराम अस्पताल में आई डिपार्टमेंट के पूर्व एचओडी डॉ. ए.के. ग्रोवरबतातेहैंकि सुबह आंखों से लगातार पानी आना कई कारणों से जुड़ा हो सकता है. सबसे आम कारण है ड्राई आई सिंड्रोम, जिसमें आंखें रातभर सूख जाती हैं और सुबह अचानक खुलने पर ज्यादा पानी निकलने लगता है. इसके अलावा एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस भी इसकी वजह हो सकती है. इसमें धूल, मिट्टी, कण, पालतू जानवरों के बाल या मेकअप प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो जाती है, जिसके कारण आंखों में पानी, खुजली और लालिमा बढ़ने लगती है|
बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन, जिसे आमतौर पर पिंक आई कहा जाता है. इससे भी पानी आना और लालिमा बढ़ जाती है. कई बार टियर डक्ट ब्लॉकेज यानी आंसू नली बंद होने पर भी पानी बाहर निकलने लगता है. इसके अलावा आंखों पर मौसम का असर, फोन या लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल, नींद की कमी और पोषण की कमी भी इस समस्या को बढ़ाती है. सही कारण का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ जांच जरूरी है|
कैसे करें बचाव?
रात में सोने से पहले आंखों को साफ पानी से धोएं.
स्क्रीन टाइम कम करें और बीच-बीच में आंखों को आराम दें.
एलर्जी से बचने के लिए धूल, धुआं और तेज हवा से आंखों को बचाएं.
आई विशेषज्ञ की सलाह के बिना कोई दवा या ड्रॉप्स न डालें.
पौष्टिक डाइट लें, खासकर विटामिन ए और ओमेगा-3 युक्त चीजें खाएं|
TagsHealthसुबहआंखोंपानीलक्षण Healthmorningwatery eyessymptoms जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





