- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: खाली पेट भीगे...
लाइफ स्टाइल
Health: खाली पेट भीगे हुए चने का पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ जानें
Sarita
18 Nov 2025 8:44 AM IST

x
Health: चने का पानी सुन कर आपको भले ही बड़ा अजीब लग रहा हो, लेकिन शरीर के लिए ये काफी फायदेमंद चीज मानी जाती है। दरअसल, चने को भिगोकर रखने के बाद आपने देखा होगा कि इसके पानी का रंग बदल जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ये क्यों होता है। दरअसल, चने भिगो कर रखने के बाद इसके कई माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पानी में बाहर आ जाते हैं जिनमें ज्यादातर वॉटर सॉल्युबल विटामिन जैसे विटामिन बी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे पानी को सुबह खाली पिएं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
भीगे चने का पानी पीने के फायदे:
इम्यूनिटी बूस्टर है: चने का पानी आपके लिए कई प्रकार से कारगर हो सकता। ये पहले तो ये आपके शरीर में इम्यूनिटी बिल्डअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसके न्यूट्रीएंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं और इसे बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। दरअसल, चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए, बी, सी, डी से भरपूर होता है। जब पानी में इसे भिगोकर रखते हैं या फिर इसे उबालते हैं तो विटामिन और खनिज पानी में आ जाते हैं, जिसे पीना इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है।
डाइजेशन बढ़ता है: चने का पानी डाइजेशन बढ़ाने में भी काफी कारगर है। अगर आप इस पानी में काला नमक मिला कर पिएं तो ये आपकी आंतो साफ करते हुए मेटाबोलिज्म को ठीक करेगा जिससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा।
कब्ज की समस्या होगी दूर: कब्ज की समस्या में चने का पानी पीना काफी कारगर हो सकता है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये सूखे मल में पानी जोड़ता है और इसे पेट से बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए, अगर आपको कब्ज है तो चना और चने का पानी दोनों ही आपके लिए फायदेमंद है।
पैरों में अकड़न को कम करता है: चने का पानी मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद कर सकता है। ये आयरन और प्रोटीन दे सकता है जिससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है और इससे पैरों में अकड़न कम होती है। जिल लोगों को लगातार पैरों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए चने का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
खाली पेट चने का पानी इस्तेमाल करने के लिए, रात भर चने भिगो दें और सुबह उठकर पानी को छानकर पिएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर या नींबू का रस मिला सकते हैं।
TagsHealthचनेपानीस्वास्थ्यलाभchickpeaswaterhealthbenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





