- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: जानें तांबे के...
लाइफ स्टाइल
Health: जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ
Sarita
3 May 2025 7:15 AM IST

x
Health: तांबे के बर्तनों में बना खाना हो या फिर इसके बर्तन में रखा पानी, सभी के अनेक फायदे हैं। सदियों से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्सपर्ट भी तांबे के बर्तन में रखे पानी को फायदेमंद बताते हैं। इस पानी से इम्यूनिटी अच्छी होती है और पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। ताँबे के बर्तन में रखा पानी हार्ट के लिए, किडनी के लिए और आंखों के लिए भी बेस्ट होता है, इसमें एन्टी एजिंग इफ़ेक्ट भी होते हैं जो जवां रखते हैं। तो, ऐसे में चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं|
तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे:
पाचन में सुधार: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।दरअसल, तांबा पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करने में मदद करता है और सूजन और गैस जैसी समस्याओं को रोकता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती है: तांबा एक खनिज है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।तांबे के एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद: तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं।यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
संक्रमण से बचाव: तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं।साथ ही तांबे के बर्तन में पानी पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
क्या तांबे का पानी पूरे दिन पी सकते हैं?
तांबे की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद है, पर हर वक्त नहीं। क्योंकि ये शरीर में तांबे की अधिकता का कारण बन सकता है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, रोजाना इस बोतल में पानी भर के रखना जंग का कारण भी बन सकती है, जिससे दिक्कत और बढ़ सकती है।
तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका:
तांबे के बर्तन को साफ रखना जरूरी है।तांबे के बर्तन में ज्यादा समय तक पानी नहीं रखना चाहिए। तांबे के बर्तन में पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए।15-20 दिनों तक लगातार तांबे के बर्तन में पानी पीने के बाद, दो-तीन दिन का ब्रेक लें।
TagsHealthतांबेबर्तनपानी लाभ Healthcopperutensilwater benefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





