लाइफ स्टाइल

Health: जानिए सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने के फायदे

Sarita
30 March 2025 8:54 AM IST
Health: जानिए सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने के  फायदे
x
Health: करी पत्ते से ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि सेहत के लिए भी इसके कई फायदे होते हैं. करी पत्ता आपकी त्वचा, बालों और ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है. इन्हें अपने खाने में तड़के के तौर पर शामिल करने के अलावा, हर सुबह खाली पेट चबा भी सकते हैं|
पोषक तत्वों से भरपूर-
करी पत्ते विटामिन सी, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं, ये हेयर फॉल को कंट्रोल कर सकते हैं. सुबह एक गिलास पान पीजिए, फिर कुछ मिनट बाद, पत्तों को अच्छी तरह से चबाएं, इससे आपको फायदा मिलेगा
शुगर में फायदेमंद-
शुगर के मरीजों के लिए करी पत्ता रामबाण की तरह काम करता है. इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. साथ ही साथ ब्लड में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को भी यह कम करता है|
वजन कम करने में सहायक-
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो करी पत्ते का सेवन अच्छा हो सकता है. इसके सवेन से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है. वेट लॉस करने के लिए आप 5 से 6 करी पत्ते चबाकर हल्का गर्म पानी पी सकते हैं|
अगर आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो करी पत्ते का सेवन करना शुरू कर दें. इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की| रोशनी को बढ़ाता है|
Next Story