- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: क्या बार-बार...
लाइफ स्टाइल
Health: क्या बार-बार मुँह के छाले होना पेट की समस्या है या कुछ और
Sarita
20 July 2025 7:23 AM IST

x
Health: मुँह के छाले एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार-बार हों, तो चिंता का विषय बन सकते हैं। एक शोध के अनुसार, लगभग 20% लोग बार-बार मुँह के छालों की समस्या से पीड़ित हैं, जो अक्सर एसिडिटी, विटामिन बी12 या आयरन की कमी, कमज़ोर प्रतिरक्षा प्रणाली या पाचन संबंधी विकारों से जुड़ा होता है। बार-बार होने वाले छाले न केवल खानपान की खराबी हो सकते हैं, बल्कि शरीर में चल रही आंतरिक गड़बड़ियों का भी संकेत हो सकते हैं। समय रहते मुँह के छालों की समस्या की पहचान और उपचार ज़रूरी है।
कमजोर इम्यून सिस्टम भी हो सकता है जिम्मेदार:
एम्स में गैस्ट्रोलॉजी विभाग के पूर्व डॉ अनन्य गुप्ता बताते हैं किअगर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो यह बार-बार छाले होने की एक बड़ी वजह हो सकती है. कुछ ऑटोइम्यून बीमारियां, जैसे लुपस या बहेचेत सिंड्रोम जो दुर्लभ लेकिन गंभीर ऑटोइम्यून और इंफ्लेमेटरी बीमारी है जो शरीर की रक्त नलिकाओं (ब्लड वेसल्स) में सूजन (inflammation) पैदा करती है. यह बीमारी शरीर के कई हिस्सों को एक साथ प्रभावित कर सकती है- जैसे मुंह, आंखें, त्वचा, जननांग, जोड़ों और कभी-कभी मस्तिष्क व पाचन तंत्र को भी. ऑटोइम्यून बीमारियां भी बार-बार मुंह में घाव या छालों का कारण बन सकती हैं. साथ ही लगातार थकान, कमजोरी या बार-बार बीमार पड़ना भी इस गड़बड़ी के संकेत हो सकते हैं|
एसिडिटी और पाचन की भूमिका:
जब पेट में गैस, कब्ज या एसिडिटी बार-बार होती है तो उसका असर मुंह की सेहत पर भी पड़ता है. ज्यादा एसिड बनने से शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे मुंह में जलन और छाले हो सकते हैं. गलत खानपान, देर से खाना खाना, और मसालेदार भोजन इसके मुख्य कारण हो सकते हैं. लंबे समय तक बनी रहने वाली पाचन समस्याएं भी मुंह के छालों को बार-बार उभरने का कारण बन सकती हैं|
कब जाएं डॉक्टर के पास:
विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी भी मुंह में बार-बार छाले होने की बड़ी वजह होती है. जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते तो टिशूज़ की मरम्मत धीमी हो जाती है. जिससे घाव जल्दी नहीं भरते और बार-बार नई परेशानी हो सकती है. अगर छाले एक से दो हफ्तों में ठीक नहीं हो रहे या बार-बार एक ही जगह हो रहे हैं या फिर खाने-पीने में कठिनाई हो रही है तो- तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कभी-कभी यह मुंह के कैंसर या गंभीर इन्फेक्शन का भी संकेत हो सकते हैं. इसलिए लापरवाही न करे|
TagsHealthमुँहछालेसमस्याHealthMouthUlcersProblem जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





