- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: यूरिक एसिड...
लाइफ स्टाइल
Health: यूरिक एसिड बढ़ने से होती हैं ये गंभीर बीमारियां, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
Sarita
18 April 2025 9:20 AM IST

x
Health: रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने का पता जल्दी नहीं चल पाता. इसके बढ़ने से हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारियां होती हैं. रक्त में यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर कुछ संकेत देता है. इन संकेतों को पहचान कर उनका इलाज करना जरूरी होता है. यदि यूरिक एसिड से जोड़ों को नुकसान पहुंच जाए तो उसे ठीक करना बेहद कठिन होता है|
जब शरीर में यूरिक एसिड बनना बढ़ जाता है तो किडनी उसे फिल्टर करके बाहर नहीं निकाल पाती. जिसके बाद यूरिक एसिड जोड़ों के ऊतकों में जमा होना शुरु हो जाता है. जिससे जोड़ों की समस्या की शुरुआत होती है. इसके अलावा यूरिक एसिड किडनी में भी जमा होता है. इससे किडनी स्टोन और दिल की बीमारी औऱ डायबिटीज भी होती है. इसलिए यूरिक एसिड का निर्माण करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए|
ऐसे होता है निर्माण
शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण के लिए जिम्मेदार प्यूरीन प्रोटीन होता है. हाई प्रोटीन फूड्स में इस प्रोटीन की बडी मात्रा होती है. शरीर में बनने वाले यूरिक एसिड की लगभग 60 से 65 प्रतिशत मात्रा को किडनी फिल्टर करके बाहर निकालती है. बचा हुआ यूरिक एसिड आंतों और गॉल ब्लैडर के जरिए बाहर निकलता है. यूरिक एसिड बढ़ने पर उसे फिल्टर करके बाहर निकालने में परेशानी होती है. जिसके बाद यूरिक एसिड किडनी और जोड़ों में जमा होने लगता है, जिससे बीमारियां शुरु हो जाती हैं|
ये हैं लक्षण
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के बाद जब वह जमा होने लगता है तो सबसे पहले शरीर के छोटे जोड़ों में दर्द शुरु होता है. पैरों और हाथों की उंगलियों के जोड़ों में दर्द का आभास होता है. यह अलार्मिंग स्टेज होती है. कई बार पैर के अंगूठे के जोड़ में तेज दर्द और सूजन होती है. यह दर्द असहनीय होता है. इसी स्थिति में यूरिक एसिड का इलाज शुरु कर देना चाहिए. यदि इस स्थिति में यूरिक एसिड का इलाज न किया जाए तो हालत और ज्यादा गंभीर हो जाती है|
यूरिक एसिड से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी फूड लेने चाहिए. हाई प्रोटीन डाइट से दूर रहना चाहिए. पानी की मात्रा बढाने के साथ डाइट में हाई फाइबर और विटामिन सी वाले फूड को अपने आहार में शामिल करना चाहिए. शराब और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए. इसके साथ ही अपना वजन भी नियंत्रित रखना चाहिए|
TagsHealthयूरिक एसिडबढ़नेबीमारियांएक्सपर्टउपायHealthuric acidincreasediseasesexpertremediesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





