- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सर्दियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: सर्दियों में डाइट प्लान में जरूर शामिल करें ये छोटे बीज, फौलाद सी मजबूत बन जाएंगी हड्डियां
Sarita
29 Nov 2025 6:38 AM IST

x
Health: सर्दियों में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होता है वरना बार-बार तबीयत खराब हो सकती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए खान-पान पर खास ध्यान देने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं कि तिल आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए जानते हैं कि सही मात्रा में और सही तरीके से तिल का सेवन करने से आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं...
हड्डियों के लिए फायदेमंद- तिल को हड्डियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में जोड़ों के दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आप तिल का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा तिल शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है यानी सुस्ती को दूर भगाने के लिए भी इन बीजों का सेवन किया जा सकता है।
पोषक तत्वों से भरपूर तिल- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर तिल दिल की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए भी तिल को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। दिल से जुड़ी बीमारियां हों या फिर पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हों, तिल का सेवन कर आप इस तरह की हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम्स से बचाव कर सकते हैं।
दूर होगी खून की कमी- अगर आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो जाए, तो आपको तिल का सेवन कर इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए भी गर्म तासीर वाले तिल को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए कम मात्रा में ही तिल का सेवन करना चाहिए।
TagsHealthसर्दियोंबीजफौलादहड्डियांHealthwinterseedssteelbones जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





