- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: अगर आप खाली...
लाइफ स्टाइल
Health: अगर आप खाली पेट पी रहे हैं नींबू पानी तो जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Sarita
23 July 2025 8:33 AM IST

x
Health: यह शरीर को कई अन्य लाभ भी देता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना सभी के लिए सुरक्षित और लाभदायक है? या फिर कुछ लोगों को इससे नुकसान भी हो सकता है? इस विषय पर आइए जानते है कि एक्सपर्ट्स का कहना है...
पाचन को सुधारता है नींबू पानी
आयुर्वेद के अनुसार, नींबू में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। डॉक्टर बताते हैं कि खाली पेट नींबू पानी पीने से गैस, अपच, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह खासकर उनके लिए उपयोगी होता है जिनकी उम्र बढ़ने के साथ पाचन क्षमता धीमी हो जाती है। गर्म नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करने में मदद करता है।
शरीर को हाइड्रेट करता है और ऊर्जा देता है
नींद के बाद शरीर में हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में गुनगुना नींबू पानी न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि दिन की शुरुआत को तरोताजा भी बनाता है। गर्मियों के मौसम में यह शरीर को ठंडक देता है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। नींबू में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखते हैं।
इम्यूनिटी और स्किन के लिए फायदेमंद
नींबू विटामिन सी का एक प्रचुर स्रोत है, जो ना केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि त्वचा की सेहत को भी बढ़ाता है। डॉक्टर बताते हैं कि नींबू पानी का नियमित सेवन कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा टाइट, ग्लोइंग और स्वस्थ दिखती है। साथ ही यह संक्रमण और मौसमी बीमारियों से लड़ने में भी सहायक होता है।
गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को घटाने में सहायता मिलती है। यदि आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद या अदरक का रस भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ इसके फायदे भी और बढ़ जाएंगे।
किन लोगों को नींबू पानी से परहेज करना चाहिए?
हालांकि नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन यह सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता। डॉक्टर कहते हैं कि जिन लोगों को एसिडिटी, पेट में अल्सर या खट्टे फलों से एलर्जी की समस्या है, उन्हें खाली पेट नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सही तरीका और समय क्या है?
नींबू पानी तभी असरदार होता है जब इसे सही तरीके से और सही समय पर पिया जाए। सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं और इसे नाश्ते से लगभग 15–30 मिनट पहले पिएं। इसमें चीनी न डालें। स्वाद के लिए थोड़ा शहद या अदरक का रस मिला सकते हैं। दांतों की सुरक्षा के लिए स्ट्रॉ से पीएं और पीने के बाद कुल्ला करना न भूलें।
TagsHealthनींबू पानीनुकसानHealthLemon waterHarmful effects जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





