- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सर्दियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए खाएं ये स्वादिष्ट सलाद
Sarita
17 Feb 2025 8:54 AM IST

x
Health: इस मौसम में आपको भरपूर सब्जियां मिलती हैं. जिनसे आप टेस्टी सलाद तैयार कर सकते हैं. स्वाद से भरपूर, ये सलाद आपको न केवल बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं, बल्कि वॉर्म भी रखते हैं. आइए जानते हैं सलाद की कुछ अच्छी रेसिपी|
पनीर और पालक का सलाद:
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप पालक
1/2 कप पनीर के टुकड़े
1 बड़ा चम्मच भुने हुए तिल
1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
1 छोटा चम्मच सोया सॉस
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
काला नमक स्वादानुसार
पनीर और पालक का सलाद बनाने का तरीका
पालक को पहले थोड़ा ब्लांच कर लें. इसे फिर एक प्लेट में ट्रांसफर करें.
एक पैन को गर्म करें और उसमें पहले तिल डालकर ड्राई रोस्ट कर लें.
इसी पैन में तेल डालकर पनीर के टुकड़े डालें. ऊपर से नमक डालकर इसे दोनों ओर से सुनहरा कर लें.
सर्विंग प्लेट पर पालक रखें. इसमें पनीर, तिल, ऑलिव ऑयल, सोया सॉस, नींबू का रस और चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं.
प्रोटीन से भरपूर इस सलाद का मजा ब्रंच में लिया जा सकता है|
TagsHealthसर्दियोंबीमारियोंस्वादिष्टसलादHealthwinterdiseasesdelicioussaladजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





