- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सर्दियों में...

x
Health: सर्दियां अपने साथ कई सारी समस्याएं लाती हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ता है हड्डियों में दर्द होने लगता है, बाल झड़ने लगते हैं और कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं शुरू होने लगती हैं। ऐसे में डाइट में बस एक छोटा सा बदलाव आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है। ये बदलाव है सर्दियों में रोज 2 अंडे खाना। जी हां, अंडे में हाई प्रोटीन और ओमेगा-3 जैसे खास गुण होते हैं। इसके अलावा इनमें कुछ ऐसे मिनरल तत्व और विटामिन होते हैं जो कि सर्दियों की कई समस्याओं से आपको बचा सकते हैं। तो, आइए जानते हैं सर्दियों में अंडा कब खाना चाहिए।
अंडा खाने के फायदे
विटामिन डी की खुराक बढ़ाता है: विटामिन डी से भरपूर अंडा आपकी हड्डियों और ब्रेन सेल्स के काम काज को बेहतर बनाता है। जब आप अंडा खाते हैं तो ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के रूप में जमा हो जाता है और बॉडी इससे विटामिन डी बनाने लगता है।
वेट लॉस में मदद करता है: अंडाआपके पेट की गति में तेजी लाता है और इसका प्रोटीन शरीर को लंबे समय भरा रखने के साथ खाने में कमी लाता है। इसके अलावा ये हार्मोनल फंक्शन को बैलेंस रख कर शरीर को वेट लॉस की ओर ले जाता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद: अंडा में विटामिन डी और जिंक होता है जो कि ओस्टोजेनिक बायोएक्टिव तत्व हैं। ये ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे तत्वों को बढ़ाता है और हड्डियों को अंदर से हेल्दी रखता है। इस तरह ये सर्दियों में हड्डियों की समस्याओं जैसे कि जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से बचाता है।
झड़ते बालों में फायदेमंद: अंडा बालों के झड़ने को रोकने में मददगार है। सर्दियों में बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है और ऐसे में अंडे का सेवन इस समस्या को कम करने में मददगार है। साथ अंडे में बायोटिन भी होता है, एक बी विटामिन जो बालों, त्वचा और नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
TagsHealthसर्दियों2 अंडेफायदे Healthwinter2 eggsbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





