- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह उठकर खाएं...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह उठकर खाएं घी और लहसुन, वजन कम होने के साथ-साथ मिलेंगे फायदे
Sarita
28 Feb 2025 10:35 AM IST

x
Health: यह सबको पता है कि लहसुन के अपने कितने फायदे हैं। अब घी की भी बात कर लेते हैं। हेल्थ और फिटनेस ट्रेनर अक्सर घी से दूर रहने की भी सलाह देते हैं लेकिन घी और लहसुन आपके हार्ट हेल्थ से लेकर वजन घटाने तक में मदद कर सकते हैं। आज हम रिसर्च की मदद से यही समझने की कोशिश करने वाले हैं।
कैसे खाएं घी और लहसुन (How to eat Ghee garlic)
आप हर सुबह एक चम्मच घी में दो-तीन लहसुन की कलियां डालकर खा सकते हैं। या फिर आप इसे किसी भी डिश में डाल सकते हैं। जैसे दाल, रोटियां, या सब्ज़ी। अगर आपचाहैं तो घी में लहसुन को हल्का पका कर भी खा सकते हैं। बहुत ही सिंपल तरीका है और फायदे भी जबरदस्त होते हैं।
दिल की सेहत के लिए बेस्ट (Ghee garllic benefits)
घी और लहसुन दोनों दिल के लिए अच्छे होते हैं। घी में अच्छे फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं और दिल को मजबूत बनाते हैं। साइंस डाइरेक्ट की एक रिपोर्ट कहती है कि लहसुन (Ghee garlic) भी दिल की सेहत के लिए अच्छा है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। दोनों मिलकर दिल को और भी सेहतमंद बना देते हैं।
इम्यून सिस्टम
एक रिपोर्ट के अनुसार लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। घी में भी ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को बीमारी से बचाते हैं। जब आपघी और लहसुन मिलाकर खाते हो, तो ये आपके इम्यून सिस्टम (Ghee garlic) को एक अच्छा धक्का देते हैं, जिससे आपसर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बच सकते हो।
पेट की समस्याओं में
अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ की रिपोर्ट कहती है कि लहसुन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पेट की गैस, कब्ज़, और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। घी भी पेट को साफ रखने में मदद करता है, क्योंकि यह आंतों को हेल्दी बनाए रखता है।
त्वचा और बालों के लिए
हाउस ऑफ वेदा नाम की एक संस्था की रिपोर्ट के अनुसार घी में विटामिन E होता है, जो त्वचा को नमी और सॉफ्टनेस देता है। और लहसुन? वो बालों के लिए बेस्ट है, क्योंकि इसमें सल्फर होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। अगर आपघी और लहसुन का कॉम्बो (Ghee garlic) खाते हो, तो त्वचा और बाल दोनों ही हेल्दी और ग्लोइंग रहते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि घी तो फैट है, तो वजन कैसे घटेगा? तो हेल्थ नाम की एक संस्था की रिपोर्ट कहती है कि घी अगर सही मात्रा में लिया जाए, तो यह मेटाबोलिज्म को तेज करता है और शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करता है।
TagsHealthसुबहघीलहसुनवजनकमफायदे Healthmorninggheegarlicweightlossbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





