- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह-सुबह पिएं...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह-सुबह पिएं इस हरे मसाले का पानी, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी दूर
Sarita
3 April 2025 7:25 AM IST

x
Health: इलायची की तरह इलायची का पानी भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किचन में रखी इलायची में आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आप भी हर रोज सुबह-सुबह इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
पेट से जुड़ी समस्याओं का रामबाण इलाज
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलायची और इलायची का पानी, दोनों ही गट हेल्थ को सुधारने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आपको अक्सर कब्ज या फिर एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आपको इलायची के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसके अलावा अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी इलायची के पानी का सेवन किया जा सकता है।
कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर
इलायची के पानी में पाए जाने वाले तत्व अपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को इलायची का पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर इलायची का पानी पीकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज इलायची का पानी पीने की वजह से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इलायची का पानी पीना बेहद जरूरी है। ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा इलायची का पानी पीने की वजह से आपके शरीर पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
TagsHealthसुबह-सुबहमसालेपानीस्वास्थ्यसमस्याएंदूरHealthearly in the morningspiceswaterhealthproblemsgo awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





