- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: रात को सोने से...
लाइफ स्टाइल
Health: रात को सोने से पहले एक हफ्ते तक पिएं इन अलग-अलग चीजों का पानी, मिलेंगे ये कमाल के फायदे
Sarita
30 May 2025 6:59 AM IST

x
Health: अनहेल्दी फूड हेबिट्स की वजह से अधिकतर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. पर शरीर को फिट रखने के लिए उनके पास इतना वक्त भी नहीं है कि वो 1-2 घंटा जाकर जिम में वर्क आउट कर पाएं. वैसे ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से वजन घटा सकते हैं. यहां हम आपको हफ्तेभर रोजाना किन अलग-अलग हेल्दी ड्रिंक्स को आप पी सकते हैं ये बताने जा रहे हैं|
इन डिटॉक्स ड्रिंक्स की मदद से शरीर से टॉक्सिन्स नेचुरली बाहर निकल पाएंगे साथ ही तेजी से वजन घटाने में भी हेल्प मिलती है. इसके अलावा इनसे इम्युनिटी भी बूस्ट होती है और आपको गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. जानें इनके बारे मे-
हफ्ते के 7 दिन पिंए इन 7 तरह के पानी:
मेथी का पानी:
प्रोटीनी, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों वाले मेथी दाना के आयुर्वेद में कई फायदे बताए गए हैं. एंटीऑक्सीडेंट्स वाले मेथी दाना को भिगोकर रखने के बाद इसका पानी पीने से शरीर को दोगुने फायदे मिलते हैं. ये एक मसाला है जो बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली घटाने में कारगर है. रात में सोने से पहले इस ड्रिंक को पीने से वेट लॉस होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है|
सौंफ का पानी:
लोग खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री जरूर खाते हैं क्योंकि इनके तत्व हमारे पेट के एंजाइम्स को एक्टिव बनाकर पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाते हैं. कहते हैं कि सोने से पहले भीगी हुई सौंफ का पानी पिएं तो इससे भूख भी बढ़ती है. सौंफ में विटामिन सी, ई, ए, आयरन, कैल्शियम, जिंक और फाइबर जैसे कई तत्व होते हैं. ये पेट में जलन, एसिडिटी और कब्ज जैसी प्रॉब्लम्स को बिना दवाओं के कम या दूर करने में कारगर है|
हल्दी का पानी:
एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों वाली हल्दी को भारत में सालों से दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें हीलिंग पावर के गुण होते हैं इसलिए इसका पानी अगर आप सोने से पहले पीते हैं तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक टरमेरिक वाटर से स्लीप क्वालिटी बेहतर हो पाती है. बॉडी डिटॉक्स बेनिफिट से वेट लॉस होता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है|
जीरे का पानी:
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला जीरा विटामिन ए, ई, बी1, बी2, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस समेत कई तत्वों से भरपूर होता है. इसका पानी पीकर सोने से नींद में सुधार आता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है. हैवी फूड खा लेना अधिकतर भारतीयों की आदत है ऐसे में जीरा का पानी पीने से इसे पचाना आसान होता है. जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता का कहना है कि अगर आप डेली सोने से पहले जीरा पानी पीते हैं तो इसे बॉडी नेचुरली डिटॉक्स हो पाती है|
सर्दी, जुकाम और खांसी का देसी इलाज अदरक है. दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण होते हैं जो हमारे शरीर की कई दिक्कतों को बिना दवाओं के दूर कर सकते हैं. रात में सोने से पहले इसका पानी पीने से पेट में जलन, एसिडिटी, कब्ज या अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है|
दालचीनी और जायफल का पानी:
औषधीय गुणों वाली दालचीनी का पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर बन पाता है. इसमें जायफल को मिलाकर भिगोया जाए तो फायदे और बढ़ जाते हैं. ये दोनों चीजें हर्ब्स का काम करती है इसलिए इनसे इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है. सुबह खाली पेट की जगह रात मे सोने से पहले अगर भीगी हुई दालचीनी और जायपफल का पानी पीया जाए वजन घटाने में मदद मिलती है|
अजवाइन का पानी:
पेट, स्किन और बालों के लिए अजवाइन एक तरह का वरदान है क्योंकि इसमें विटामिन सी, ए, ई, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन जैसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं. दिन हो या रात.. रोजाना अगर अजवाइन का पानी पीया जाए तो पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और रात में नींद भी बेहतर आती है|
TagsHealthपानीफायदेHealthWaterBenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





