- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह खाली पेट...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह खाली पेट पिएं ये असरदार ड्रिंक, लिवर और किडनी रहेंगे साफ
Sarita
20 July 2025 7:57 AM IST

x
Health: अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी खान-पान से लेकर नींद तक बुरी तरह से प्रभावित करती है। इसके अलावा ये लंबे समय तक होने वाली कब्ज की समस्या का कारण बनती है जिसकी वजह से पेट दर्द और दूसरी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने कुछ अंगों की सफाई करते रहें। जैसे पेट, आंत और लिवर जिससे इनका काम काज तेज हो जाए और फिर दूसरी समस्याएं न हों। ऐसे में आप सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पी सकते हैं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनके कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
खाली पेट पिएं काला नमक हींग अजवाइन का पानी:
पेट और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट काला नमक, हींग-अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ये पेट को साफ करता है और हाजमे को तेज करता है। अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसी पानी को हल्का गर्म करें और इसमें हींग और अजवाइन मिला लें। सबको एक साथ मिलाएं और फिर इसे पानी को पिएं। रोजाना कुछ दिनों तक ये काम करते रहें। ये पेट को साफ करने के साथ आंतों और कई अंगों को साफ करता है।
खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीने के फायदे:
टॉक्सिन्स को निकालता है: खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ये मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और फिर शरीर में चिपकी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फैट को पचाने में मददगार है जो कि आंतों की गति को तेज करता है।
लिवर की गति तेज करता है: खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना लिवर की गति में तेजी लाता है। ये फैट को कम करता है और फैटी लिवर की समस्या में कमी लाता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को तेज करता है लिवर की समस्या में कमी लाता है। इससे मोटापा भी कम होता है। तो, इन तमाम कारणों से सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पिएं।
TagsHealthड्रिंकलिवरकिडनीसाफHealthdrinkliverkidneyclean जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





