- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: बरसात में...
लाइफ स्टाइल
Health: बरसात में खांसी-जुकाम से राहत पाने का देसी तरीका, घर पर ऐसे बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा
Sarita
25 July 2025 7:32 AM IST

x
Health: काढ़ा कोई नई चीज़ नहीं है, लेकिन दादी-नानी के नुस्खों में इसका ज़िक्र खूब होता है। आज हम आपको एक ऐसा देसी काढ़ा बनाना सिखा रहे हैं, जो न सिर्फ़ खांसी-ज़ुकाम से राहत देगा, बल्कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मज़बूत करेगा।
बारिश का मौसम न सिर्फ़ ठंडी हवा और ठंड लेकर आता है, बल्कि सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याएँ भी लेकर आता है। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो रोज़ाना देसी काढ़ा पीना आपकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है।
काढ़ा बनाने की आसान रेसिपी :
सामग्री
6 तुलसी की पत्तियां
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1 इंच अदरक का टुकड़ा
2 कप पानी
स्वादानुसार गुड़ (पाउडर या टुकड़ा)
विधी:
सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को धो लें.
अब काली मिर्च और अदरक को कूटकर एक दरदरा मिश्रण तैयार करें.
एक पैन में 2 कप पानी लें और उसमें ये तीनों चीजें डाल दें.
इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए.
गैस बंद करने के बाद इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं, जिससे स्वाद भी बेहतर हो जाए.
अब इस काढ़े को छानकर गुनगुना ही पिएं|
काढ़ा पीने के फायदे :
खांसी-जुकाम से राहत: तुलसी और अदरक एंटीबैक्टीरियल होते हैं, जो गले की खराश और खांसी में राहत पहुंचाते हैं.
इम्यून सिस्टम मजबूत: रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
सांस की तकलीफ में सहायक: अगर आपको सांस लेने में दिक्कत होती है या सीने में भारीपन लगता है, तो ये काढ़ा राहत पहुंचा सकता है.
पाचन में सुधार: इस काढ़े में मौजूद तत्व पेट को भी दुरुस्त रखने में मदद करते हैं.
इस काढ़े को रोज सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पी सकते हैं. एक दिन में एक या दो बार पीना काफी होता है. ध्यान रहे कि इसे बहुत ज़्यादा न उबालें, वरना इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं|
TagsHealthबरसाखांसी-जुकामराहतकाढ़ाHealthRainy seasonCough and coldReliefKadha जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





