लाइफ स्टाइल

Health: गर्मियों में खूब चबाएं ये खुशबूदार पत्ता, डायबिटीज के साथ-साथ इन समस्याओं से भी मिलेगी राहत

Sarita
21 March 2025 8:19 AM IST
Health: गर्मियों में खूब चबाएं ये खुशबूदार पत्ता, डायबिटीज के साथ-साथ इन समस्याओं से भी मिलेगी राहत
x
Health: गर्मी का मौसम आते ही शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. इनमें से एक है डायबिटीज. डायबिटीज के मरीजों को इस मौसम में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ऐसे में कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. इन में से एक है बेल. बेल का फल औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. बेल के पत्ते चबाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है|
बेल के पत्तों के फायदे
बेल के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते हैं.
रोजाना बेल के पत्ते चबाने से पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है.
इन पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डायरियल गुण होते हैं, जो दस्त को रोकने में मदद करते हैं.
इसके सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है.
बेल के पत्ते मेटाबोलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में भी मदद करते हैं.
यह पत्ते इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं|
कैसे करें बेल के पत्तों का इस्तेमाल?
रोजाना बेल के 3-4 पत्ते चबा सकते हैं|
इसके अलावा बेल के पत्तों को पानी में उबालकर चाय बनाई जा सकती है.
बेल के पत्तों का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है|
खाली पेट बेल के पत्ते खाने के फायदे
सुबह खाली पेट बेल के पत्ते खाने से पूरे दिन ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है.
यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.
खाली पेट बेल के पत्ते खाने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है|
Next Story