- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: खाना खाने के...
लाइफ स्टाइल
Health: खाना खाने के बाद चबाएं पान का पत्ता, पेट से लेकर सांस तक सब रहेगा दुरुस्त
Sarita
21 March 2025 6:53 AM IST

x
Health: अगर आप खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाते हैं तो इससे न सिर्फ आपका पाचन तंत्र बेहतर होगा बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी।
पान में हैं कई औषधीय गुण:
पान के पत्ते में कई ऐसे औषधीय गुण हैं. इसमें विटामिन सी, थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं. खाना खाने के बाद यदि पान का एक पत्ता चबा लिया जाए तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है|
बेहतर होती है पाचन शक्ति:
पान के पत्ते में मौजूद गुण पाचन क्रिस को बेहतर बनाने में बहुत ही लाभकारी साबित होता है. खाना खाने के बाद अगर एक पान का पत्ता चबा लिया जाए तो गैस, अपच और पेट के भारीपन से राहत मिलती है. इसके अलावा पान का पत्ता चबाने से एंजाइम्स का स्राव बढ़ता है जिससे भोजन आसानी से पचता है|
बढ़ता है मेटाबॉलिज्म:
पान के पत्ते में कई औषधीय गुण होते हैं और खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़त है. मेटाबॉलिज्म तेज होने से फैट बर्न करने में मदद मिलती है और वजह घटाने में भी बहुत कारगार साबित होता है|
अगर आप मुंह की दुर्गंध से राहत पाना चाहते हैं तो खाना खाने के बाद एक पान का पत्ता जरूर चबाएं. पान का पत्ता एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है जो कि मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करता है. इसे खाने से दांत और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं|
ऐसे करें पान के पत्ते का सेवन:
खाना खाने के बाद पान का पत्ता चबाना बेहतर होता है. इसका सेवन करने के लिए पान का पत्ता धोकर साफ कर लें. फिर इसमें थोड़ी सी सौंफ और इलायची रखकर उसका सेवन करें. धीरे—धीरे पान के पत्ते का चबाएं और उसका रस निगल लें. लेकिन ध्यान रखें एक से ज्यादा पान के पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए|
TagsHealthखानाखानेपानपत्तापेटसांसदुरुस्त Healthfoodeatingbetelleafstomachbreathfineजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





