लाइफ स्टाइल

Health Care: बरसात के मौसम में भूलकर भी न ट्राई करें ये फूड कॉम्बिनेशन

Sanjna Verma
21 July 2024 1:15 PM GMT
Health Care: बरसात के मौसम में भूलकर भी न ट्राई करें ये फूड कॉम्बिनेशन
x
Health Care: बरसात के मौसम में खाने-पीने की क्रेविंग बढ़ जाती है। इस मौसम में चटपटा, तीखा, चाट से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक, कई चीजें खाने का मन करता है। भले ही आप अधिकतर चीजों को घर पर ही बनाकर खाते हो, लेकिन फिर भी यह नुकसानदेह बन सकता है। इसका कारण मानसून के मौसम से गलत Food Combination हो सकता है।बरसात के मौसम में कई खाद्य पदार्थों के कॉम्बिनेशन का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनसे इसलिए बचना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मौसम में जलवायु और पर्यावरण के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यहां कुछ फूड कॉम्बिनेशन दिए गए हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में भूल से भी नहीं खाना चाहिए।
दूध और नमकीन
कई लोग दूध और नमकीन खाद्य पदार्थों का सेवन एक साथ करते हैं, जैसे कि स्टफ्ड परांठा, चीला, पकोड़े अिद। यह कॉम्बिनेशन आपके पेट पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। दोनों ही चीजें पचने में समय लेती हैं, पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
दूध और मछली
दूध-मछली भी एक साथ खाना पाचन के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी शामिल है।
दही और खट्टे फल
दही और खट्टे फल एक साथ खाने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे बुखार, ठंड और खांसी की समस्या हो सकती है।
तरबूज और पानी
तरबूज का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीना भी आपके पचान के लिए अच्छा नहीं है। इससे पाचन धीमा हो सकता है और गैस्ट्रिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसी तरह खीरा और टमाटर से भी दूरी बनानी चाहिए। इन दोनों का पाचन एक साथ करना मुश्किल होता है, जिससे पेट में acidity और ब्लोटिंग हो सकती है।
चाय और फल
चाय के साथ फल खाने से पेट की गड़बड़ी और एसिडिटी हो सकती है। ये आपके पाचन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। आप चाय पीने के दो घंटे बाद ही फल का सेवन करें या चाय पीने से एक घंटे पहले।
Next Story