- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health Alert : जानिए...
लाइफ स्टाइल
Health Alert : जानिए कैसे रखें तेज धूप और बढ़ता तापमान आंखों का ख्याल
Sarita
17 April 2025 9:27 AM IST

x
Health Alert : धूप और गर्मी का आपकी आंखों पर कई तरह से असर हो सकता है, मुख्य रूप से सूरज की रोशनी के संपर्क, उच्च तापमान के कारण एलर्जी, ड्राई आइज, फोटोकेराटाइटिस, एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस और आंखों में थकान की समस्या हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगातार धूप-गर्मी के संपर्क में रहने वाले, हीटस्ट्रोक के शिकार लोगों में लिवर-किडनी, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ने का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा गर्मी का ये मौसम आपकी आंखों के लिए भी समस्याएं बढ़ाने वाला हो सकता है। इस तरह के जोखिमों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को आंखों की विशेष देखभाल करते रहना चाहिए।
आंखों की समस्याएं
आजकल स्क्रीन ज्यादा देखने से लोगों को कम उम्र में ही आंखों की समस्याएं होने लगी हैं। मोबाइल, लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल से देखने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है साथ ही आंखें कमजोर भी होने लगती हैं।
इसके अलावा कुछ लोग आंखों को गलत तरीके से धोते हैं, जिससे आंखों से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के दिनों में आंखें धोने से जलन और सूजन में काफी आराम मिलता है। हालांकि अगर आप गर्मी में ठंडे पानी से आंखें धो रहे हैं तो इसके लिए पहले सही तरीका जान लेना अच्छा होता है।
आंखों को सही तरीके से धोना जरूरी:
गलत तरीके से आंखों को धोना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप आंखों को धो रहे हैं तो इसके लिए आंखों को बंद करके उसके ऊपर से ठंडे पानी के छींटे मारने चाहिए। इससे आंखों पर चोट नहीं लगती है।
इसके लिए सिर को सिंक या पीछे की ओर न करते हुए थोड़ा सा झुककर आंखों को धोना चाहिए।
इसके बाद आंखों को धीरे-धीरे करके खोलें और किसी साफ कपड़े से पोछें।
कई बार ठंडे पानी के छीटे आंखों में जाने से आंखों में मौजूद टिशू प्रभावित हो सकते हैं।
इसके साथ ही आंखों को धोने से पहले आपको हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग नरूला कहते हैं, आंखों को धोने के लिए बहुत ठंडा या गरम पानी इस्तेमाल करने से बचें। अगर आंखों पर मेकअप लगा है, तो पहले मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। आंखों को बहुत ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए।
गर्मी के दिनों में आंखों में लालिमा, जलन और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। अगर आप इस तरह की किसी भी समस्या से परेशाv हैं तो डॉक्टर से मिलकर कोई आई ड्रॉप ले सकते हैं। बिना डॉक्टरी सलाह के आंखों में कोई भी दवा डालने से बचें।
TagsHealthतेज धूपआंखोंख्यालHealthstrong sunlighteyescareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





