लाइफ स्टाइल

हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार का धमाकेदार ट्रैक 'नागन काली' मंगलवार को होगा रिलीज

jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:18 PM IST
हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार का धमाकेदार ट्रैक नागन काली मंगलवार को होगा रिलीज
x
Haryanvi हरियाणवी: संगीत की दुनिया में एक नया आयाम लाने वाली गायिका रेणुका पंवार का नया गाना 'नागन काली' जल्द ही रिलीज होने वाला है। गायिका ने सोमवार को गाने की रिलीज डेट के साथ मोशन वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। रेणुका ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "पूरा गाना 7 अक्टूबर को आएगा। नागन काली। मोशन वीडियो में रेणुका ट्रेडिशनल परिधान में नजर आ रही हैं, लाल घाघरा-चोली और भारी जेवरों से सजी, जो उनकी ग्रेसफुल मूव्स को आकर्षक बनाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाने का टीजर प्ले हो रहा है, जिसमें बीट्स इतने मजेदार हैं कि सुनते ही डांस फ्लोर पर उतरने का मन करने लगता है। रेणुका की स्माइल और एक्सप्रेशंस गाने की थीम को परफेक्टली कैप्चर करते हैं।
रेणुका पंवार का सफर किसी इंस्पिरेशनल स्टोरी से कम नहीं। उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में जन्मीं रेणुका को हरियाणा की मिट्टी ने असली पहचान दी। स्कूल के दिनों से ही डांस और सिंगिंग में रुचि रखने वाली रेणुका ने 2019 में अपने पहले सॉन्ग 'सुन सुनियो' से डेब्यू किया, लेकिन असली ब्रेकथ्रू 2020 में '52 गज का दामन' से मिला। इस हिट ने रेणुका को नेशनल लेवल पर स्टार बना दिया। उसके बाद 'ठुमक ठुमक' जैसे एल्बम और 'श्यानो' और 'डीजे पे नचूंगी' जैसे ट्रैक्स ने उनकी फैन फॉलोइंग को काफी बढ़ाया। रेणुका न सिर्फ सिंगर हैं, बल्कि मॉडल और सोशल इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो हरियाणवी कल्चर को ग्लोबल स्टेज पर ले जा रही हैं। रेणुका पंवार पारंपरिक हरियाणवी धुनों को मॉडर्न म्यूजिक के साथ जोड़ती हैं और बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। उनका हाल ही में गाना 'श्यानो' रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story