- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hartalika Teej :...
लाइफ स्टाइल
Hartalika Teej : हरतालिका तीज पर बैक हैंड के लिए सिंपल मेहंदी और ट्रेंडी डिजाइन
Sarita
22 Aug 2025 10:57 AM IST

x
Hartalika Teej : हरतालिका तीज इस साल 26 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और श्रृंगार करती हैं। इस खास मौके पर मेहंदी लगाने का भी रिवाज है। अगर आप भी हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हमारे द्वारा दिए गए बैक हैंड मेहंदी डिज़ाइन को कॉपी कर सकती हैं। हाथों के पीछे मेहंदी लगाने के लिए यह डिज़ाइन एक अच्छा विकल्प है। इसमें गुलाब के फूल बनाए गए हैं। चेन डिज़ाइन भी दिया गया है। दो उंगलियों पर नेट पैटर्न भी दिया गया है। यह डिज़ाइन बेहद खूबसूरत लग रहा है।
इस मेहंदी में अरेबिक टच है। फूलों के साथ-साथ इसमें बेल और पत्तों का पैटर्न भी दिया गया है। दो उंगलियों पर डिज़ाइन भी बनाया गया है। यह काफी सिंपल और ट्रेंडी है, जो सभी को पसंद आएगा।
कमल के फूल वाली मेहंदी डिज़ाइन इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। ऐसे में आप इस डिज़ाइन से आइडिया ले सकती हैं। इसमें बीच में कमल का फूल बनाया गया है और उसके चारों ओर बिंदी और फूलों की डिज़ाइन दी गई है।
आप हरतालिका तीज पर इस फ्लोरल मेहंदी डिज़ाइन को भी आज़मा सकती हैं। इसमें आपका हाथ भरा हुआ दिखेगा और मेहंदी लगाने में भी कम समय लगेगा। इसमें चेन और फ्लोरल डिज़ाइन दिए गए हैं और बीच वाली उंगली पर एक पैटर्न भी बनाया गया है।
TagsHartalika Teejहरतालिका तीजहैंडमेहंदीडिजाइनHartalika Teejhandmehndidesign जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





