लाइफ स्टाइल

Hariyali Teej 2025: तीज पर चाहिए प्राकृतिक निखार, घर पर बनाएं ये जादुई फेस पैक

Sarita
23 July 2025 10:27 AM IST
Hariyali Teej 2025: तीज पर चाहिए प्राकृतिक निखार, घर पर बनाएं ये जादुई फेस पैक
x
Hariyali Teej 2025 : वैसे तो किसी भी त्यौहार से पहले महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर करवाती हैं, लेकिन कई बार ऐसा कर पाना संभव नहीं हो पाता, इसलिए अगर आप भी घर पर ही खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो इन 3 होममेड फेस पैक्स को जरूर ट्राई करें। ये फेस पैक न सिर्फ आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाएंगे, बल्कि उसे प्राकृतिक रूप से पोषण भी देंगे।
बेसन और हल्दी फेस पैक:
इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही या गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
विधि:
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो सभी चीजों को एक कटोरी में मिला लें। अब इसे ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। अब इसे ऐसे ही कुछ देर तक लगा रहने दें, ताकि इसका असर आपके चेहरे पर अच्छी तरह से हो जाए। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये पैक टैनिंग हटाता है और त्वचा को नैचुरल ग्लो देता है।
चंदन और गुलाब जल फेस पैक:
इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1-2 चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
अब इस पैक को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले चंदन पाउडर में गुलाब जल मिक्स करना है। अब इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे पर ब्रश की मदद से अप्लाई करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को ठंडक देता है और रंगत को निखारता है।
एलोवेरा और शहद फेस पैक:
इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
विधि:
इस पैक को बनाने के लिए दोनों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाता है। इसलिए आप हफ्ते में कम से कम तीन बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Next Story