- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hariyali Teej 2025:...
लाइफ स्टाइल
Hariyali Teej 2025: तीज पर लाल साड़ी में पाएं रॉयल लुक और खींचे सबका ध्यान
Sarita
25 Aug 2025 8:37 AM IST

x
Hariyali Teej 2025:मान्यता है कि इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए पूजा करती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियां भगवान शिव की पूजा उनके जैसा वर पाने के लिए करती हैं।
इस दिन महिलाओं के सजने-संवरने का भी रिवाज है। मान्यता है कि अगर आप इस दिन भगवान शिव के पसंदीदा रंग यानी हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, तो भोलेनाथ जरूर प्रसन्न होते हैं। इसी वजह से हर महिला तीज पर हरे रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करती है।
लेकिन अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो हरियाली तीज की पूजा में लाल रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं क्योंकि यह रंग भी पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप लाल रंग की साड़ी पहनेंगी, तो आप बाकियों से बिल्कुल अलग दिखेंगी और आपका लुक भी खूबसूरत लगेगा।
बनारसी लाल:
यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो इससे बेहतर विकल्प तो आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। आप हरियाली तीज के दिन ऐसी चटक लाल रंग की बनारसी लाल साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है और आपको रॉयल लुक भी देगी। इसे कैरी कर रही हैं तो साथ में गोल्ड ज्वेलरी पहनें, ताकि आपका लुक रॉयल दिखे।
कांजीवरम साड़ी:
इस तरह की कांजीवरम सिल्क साड़ी ज्यादातर महिलाओं केे पास बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। इसे पहनने से लुक काफी रॉयल दिखता है। इसे पहनने की सबसे खास बात ये है कि इसमें एकदम नयी दुल्हन वाला लुक आता है। ऐसे में आप ऐसी साड़ी भी तीज के मौके पर कैरी कर सकती हैं। इसके साथ स्लीक स्टाइल जूड़ा बनाकर बालों में गजरा अवश्य लगाएं, ताकि आप और खूबसूरत लगें।
रफल साड़ी:
अगर आपको डिजाइनर साड़ी पहनना पसंद है तो इस तरह की रफल साड़ी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। ऐसी साड़ी आपको बाजार में बड़ी ही आसानी से मिल जाएगी। खास बात ये है कि इसे कैरी करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि इस तरह की साड़ियां प्री ड्रेप्ड आती हैं। बस इसके साथ ब्लाउज थोड़ा डिजाइनर ही पहनें, ताकि आपका लुक अलग सा दिखे।
आज-कल की लड़कियों को ये लुक काफी पसंद आता है। इसमें लो अपनी साड़ी तो एकदम से प्लेन ही रखती हैं, लेकिन इसके साथ ब्लाउज एकदम हटकर डिजाइनर लेती हैं। तो ऐसा आप भी कर सकती हैं। इसके लिए बस अपने लिए एक प्लेन साड़ी खरीदिए और उसके साथ डिजाइनर ब्लाउज पहनकर जलवा बिखेरिए।
साड़ी विद कोर्सेट:
यदि आपको साड़ी में भी ग्लैमरस दिखना पसंद है तो अपनी साड़ी के साथ कोर्सेट स्टाइल का ब्लाउज कैरी करें। बस ध्यान रखें कि कोर्सेट के साथ आपकी साड़ी एकदम प्लेन होनी चाहिए। अगर साड़ी प्लेन नहीं होगी, तो कोर्सेट का लुक छिप जाएगा।
TagsHariyali Teejतीजलाल साड़ीरॉयल लुक Hariyali TeejTeejRed SareeRoyal Look जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





