- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hariyali Paneer...
लाइफ स्टाइल
Hariyali Paneer Recipe: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं हरीयाली पनीर
Sarita
23 Aug 2025 12:18 PM IST

x
Hariyali Paneer Recipe: खासतौर पर व्रत, तीज त्योहार या जैन फूड लवर्स के लिए यह बेहतरीन डिश है|
इसमें नट्स जैसे कि काजू-बादाम का उपयोग क्रीमीनेस और ग्रेवी कर लिये लौकी, हरी मिर्च और शिमला मिर्च का उपयोग किया जाता है जो इस जैन रेसपी को हेल्दी और टेस्टी बनाते हैं. यह One Pot Recipe है जिसे आसानी से प्रेशर कुकर में बनाया जा सकता है और खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता|
हरीयाली पनीर बनाने के लिए सामग्री:
ग्रेवी के लिए:
तेल – 1 बड़ा चम्मच
लौकी (बॉटल गार्ड) – ½ कप (कटी हुई)
शिमला मिर्च – ½ कप (कटी हुई)
बादाम – 7-8
काजू – 7-8
तेजपत्ता – 1
दालचीनी – 1 इंच
इलायची – 2
लौंग – 3
काली मिर्च – 4
हरी मिर्च – 2 (स्वाद अनुसार)
नमक – स्वादानुसार
पानी – ¼ कप
पनीर मैरीनेशन के लिए:
पनीर – ½ कप
काला नमक – ¼ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – ¼ छोटा चम्मच
दही – 1½ छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
फ्रेश क्रीम
हरा धनिया (कटा हुआ)
हरीयाली पनीर बनाने की विधि:
सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल गरम करें. इसमें लौकी, शिमला मिर्च, काजू-बादाम और सभी साबुत मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च) डालें.
नमक और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब कुकर में एक स्टील की रिंग रखें और उसके ऊपर एक स्टील का बर्तन रखें.
उस बर्तन में पनीर डालें और सभी मरीनशन वाली सामग्री (दही, मसाले) डालकर अच्छे से मिला लें.
कुकर का ढक्कन बंद कर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
अब कुकर खोलें और पनीर वाले बर्तन को निकाल लें.
कुकर में बनी हुई सब्जियों को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें. यही आपकी हरीयाली ग्रेवी होगी.
इस ग्रेवी में मरीनेट किया हुआ पनीर डालकर हल्की आंच पर 3-4 मिनट पकाएं.
ऊपर से फ्रेश क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं.
यह हरीयाली पनीर रोटी, नान, पराठा या जीरा राइस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया गया है, फिर भी इसका स्वाद किसी रेस्टोरेंट स्टाइल करी से कम नहीं है|
TagsHariyali PaneerहरीयालीपनीरHariyali Paneergreenpaneer जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





