- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hariyali Amavasya...
लाइफ स्टाइल
Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या आज, पितृ दोष से मुक्ति के लिए राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
Sarita
24 July 2025 6:31 AM IST

x
Hariyali Amavasya 2025: सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है. आज यानि 24 जुलाई, बुधवार को हरियाली अमावस्या है. इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है. इस दिन पूजा-पाठ आदि करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और पितरों की कृपा भी बनी रहती है|
सावन का महीना भोलेनाथ का प्रिय महीना है. इस माह में शिव जी आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस माह में पड़ने वाले हर व्रत, त्योहार और पर्व का भी उतना भी विशेष महत्व होता है. हरियाली अमावस्या के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है. साथ ही इस दिन पितरों को याद किया जाता है और पिंडदान किया जाता है. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद सदैव बना रहता है|
हरियाली अमावस्या के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी. यहां पढ़ें मेष से मीन राशि वालों के लिए दान की पूरी लिस्ट.
मेष राशि वालों को इस दिन तांबा, मसूर की दाल, गुड़ का दान करना चाहिए.
वृषभ राशि वालों को इस दिन सफेद वस्त्र, चावल, दही का दान चाहिए.
मिथुन राशि वालों को इस दिन मूंग दाल, हरा वस्त्र, कलम या पुस्तकों का दान करना चाहिए.
कर्क राशि वालों को इस दिन चांदी, दूध, शंख का दान करना चाहिए.
सिंह राशि वालों को इस दिन गेहूं, लाल वस्त्र, सूर्य संबंधी वस्तुएं का दान करना चाहिए.
कन्या राशि वालों को इस दिन हरी सब्जियां, लौकी का दान करना चाहिए.
तुला राशि वालों को इस दिन सुगंधित इत्र, सफेद मिठाई, सौंदर्य सामग्री का दान करना चाहिए.
वृश्चिक राशि वालों को इस दिन लाल फल का दान करना चाहिए.
धनु राशि वालों को इस दिन हल्दी, पीले कपड़े का दान करना चाहिए.
मकर राशि वालों को इस दिन काले तिल, उड़द दाल, लोहे की वस्तुएं का दान करना चाहिए.
कुंभ राशि वालों को इस दिन काली उड़द दाल, छाता, चमड़े की चीजों का दान करना चाहिए.
मीन राशि वालों को इस दिन पीले फूल, चने की दाल, केले का दान करना चाहिए|
TagsHariyali Amavasyaहरियाली अमावस्यापितृ दोषमुक्तिHariyali AmavasyaPitra DoshMukti जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





