लाइफ स्टाइल

Happy Sawan First Monday 2025: महादेव के भजन से दिन शुरू करें… सावन के पहले सोमवार के शुभकामनाएं संदेश

Sarita
14 July 2025 8:39 AM IST
Happy Sawan First Monday 2025: महादेव के भजन से दिन शुरू करें… सावन के पहले सोमवार के शुभकामनाएं संदेश
x
Happy Sawan First Monday 2025: सावन का महीना देवों के देव महादेव को प्रिय माना गया है. इस दौरान भक्त भगवान शिव और देवी पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं. इसके अलावा सावन के हर एक सोमवार का बहुत महत्व होता है. कई भक्त इस दौरान व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित करते हैं.
इस साल 2025 में पहला सोमवार 14 जुलाई को है. इस दौरान आप अपने परिवार और दोस्तों को सावन के पहले सोमवार के शुभकामनाएं भेज सकते हैं. सावन के पहले सोमवार के दिन ही शिव भक्त को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश. दिन की शुरुआत हो जाएगी और भी ज्यादा खास.
सावन के पहले सोमवार के शुभकामनाएं संदेश
ॐ नमः शिवाय! सावन के पहले सोमवार के इस पावन दिन की शुभकामनाएं!
सावन के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! भोलेनाथ की कृपा आप पर हमेशा बनी है.
भोले बाबा आपकी हर मनोकामना पूरा करें. आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि भर दें. सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं!
शिव शंकर की कृपा से आपके जीवन में नई ऊर्जा और नई शुरुआत हो. ॐ नमः शिवाय!
हर-हर महादेव का जयकारा है, सावन का ये प्यारा नजारा है. शिव की भक्ति में खो जाओ, सावन का महीना है सबसे प्यारा. ॐ नमः शिवाय
शिव ही शक्ति हैं, शिव ही पूजा, शिव के बिना हमारा जीवन है अधूरा. ये सावन आपके लिए मंगलमय हो.
महादेव के भजन से दिन की शुरुआत करें, उनके आशीर्वाद से जीवन रोशन हो जाएगा.
भोलेनाथ और मां पार्वती की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए. शुभ सावन!
शिव का रूप है सबसे प्यारा, मां पार्वती का साथ है सबसे न्यारा. सावन की ढेरों शुभकामनाएं!
जय शिव शंकर, जय मां गौरी! सावन का महीना आपके जीवन में हरियाली और खुशियां लेकर आए.
महाकाल की कृपा से आपको जीवन में आनंद और सफलता मिले. शुभ सावन सोमवार!
श्रावण मास में शिव का नाम जपें, हर दुख से मुक्ति पाएं. शुभ सावन!
भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाए, सावन के महीने में आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो जाए.
सावन की बारिश की हर बूंद भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर आए, और आपके जीवन को सुखमय बना जाए. हर-हर महादेव
शिव की शक्ति प्यार. सावन में मिले आपको हर बार.
भगवान शिव की भक्ति में लीन हो जाएं, अपने जीवन को सफल बनाएं.
Next Story