- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hanuman Janmotsav...
लाइफ स्टाइल
Hanuman Janmotsav Bhog: बेसन के लड्डू बनाकर हनुमान जी को भोग लगाएं
Sarita
10 April 2025 11:46 AM IST

x
Hanuman Janmotsav Bhog: ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि हनुमान जी की पूजा की जाए तो आपपर कृपा अवश्य होगी। इसी के चलते हनुमान जन्मोत्सव के दिन न सिर्फ लोग पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि भगवान का पसंदीदा भोग भी उन्हें चढ़ाते हैं। पवनपुत्र का पसंदीदा भोग बेसन के लड्डू हैं, जिसे आप आसान विधि से घर पर भी तैयार कर सकती हैं। यहां हम आपको बेसन के लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
बेसन के लड्डू बनाने का सामान
बेसन - 1 कप
घी - 1/2 कप
चीनी - 3/4 कप
इलायची पाउडर - 1/4 टीस्पून
बादाम, पिस्ता और काजू
यदि आपको भी हनुमान जन्मोत्सव के लिए बेसन के लड्डू बनाने हैं तो हम आपको यहां उसकी सबसे आसान विधि बताएंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले बेसन भूनना है। बेसन भूनने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर उसे अच्छे से गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें बेसन को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इस दौरान गैस को एक दम धीमा रखें और बेसन को लगातार चलाते रहें।
बेसन को यदि आप सही से नहीं चलाएंगे तो ये कढ़ाई में नीचे लगकर जलने लगेगा। जब बेसन सुनहरा हो जाए तो उसमें आधा कप घी डालकर भूनें। इससे बेसन में अच्छी सी खुशबू आने लगेगी।
जब तक ये भुन रहा है, इसी बीच एक अब एक अलग कढ़ाई में चीनी और आधे कप पानी डालकर चाशनी बनाएं। इसे चाशनी को तब तक उबलने दें, जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाए।
जब चीनी सही से घुल जाए तो इसे भुने हुए बेसन में डाल दें। इसके अलावा इसी दौरान बेसन में, बारीक कटी हुए मेवा और इलायची पाउडर भी डालें और फिर सही से मिक्स करें। इसे लगातार चलाएं, ताकि मिश्रण सही से तैयार हो जाए।
मिश्रण तैयार होने के बाद उसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इससे लड्डू बनाएं। लड्डू का आकार आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं। बस लड्डू तैयार है, अब इसका भोग हनुमान जी को लगाएं।
TagsHanuman JanmotsavBhogबेसनलड्डूहनुमानभोगHanuman Janmotsavgram flourladduHanumanBhog जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





