लाइफ स्टाइल

Halwa And Kala Chana Prasad:नवमी पर कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं हलवा और चने का प्रसाद

Sarita
1 Oct 2025 7:26 AM IST
Halwa And Kala Chana Prasad:नवमी पर कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं हलवा और चने का प्रसाद
x
Halwa And Kala Chana Prasad:कन्या पूजन के लिए छोटी-छोटी कन्याओं को भोग लगाकर माता का आशीर्वाद लेकर अपने व्रत को पूरा किया जाता है. पूरी, हलवा और चने का प्रसाद भी बनाया जाता है. अष्टमी या नवमी के मौके पर कन्या पूजन अगर आप कर रहे हैं, तो आज आपको बताते हैं कैसे आप आसानी से हलवा और चने का प्रसाद काफी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं, खाकर ही आपकी हर कोई तारीख करेगा और सारी कन्याएं खुश भी हो जाएंगी. इस रेसिपी को बनाना बेहद ही आसान होता है आइए आप भी नोट कर लें आसानी से बनने वाली रेसिपी के बारे में|
सूजी का हलवा की सामग्री:
सूजी का हलवा बनाने के लिए सूजी, देसी घी, चीनी, इलायची पाउडर, पानी, ड्राई फ्रूट्स इन चीजों की जरूरत होती है|
सूजी का हलवा बनाने की विधि:
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कढ़ाई लेनी है और फिर इसको गैस पर रखकर गरम करनी है और उसमें घी को डाल देना है. इसके बाद फिर सूजी को डालकर हल्का सुनहरा होने तक इसको अच्छे से भून लेना है. अब आपको एक बाउल लेना है औऱ उसमें चीनी और पानी डालकर अच्छे से चाशनी को बना लेना है. चाशनी को अब आप भुनी हुई सूजी में डाल सकते हैं. हलवा गाढ़ा होने तक अब आपको इसको अच्छे से चलाते रहना है. सूजी का हलवा प्रसाद अब बनकर तैयार है|
काले चने बनाने की सामग्री:
काले चने बनाने के लिए आपको काले चने, नमक, हरा धनिया, मसाले, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, जीरा, तेल इन चीजों की जरूरत होती है|
काले चने बनाने के लिए आपको सबसे पहले चनों को प्रेशर कुकर में नमक को डालकर अच्छे से उबाल लेना है और फिर आपको एक कढ़ाई में तेल या घी को गरम करना है और फिर इसमें जीरा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, उबले हुए चने को डालकर अच्छे से मिलाकर भून लेना है और फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर लेना है अब आपके काले चने बनकर तैयार है|
Next Story