- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hairstyle: लोहड़ी पर...
लाइफ स्टाइल
Hairstyle: लोहड़ी पर इन आसान हेयरस्टाइल से करें पंजाबी लुक को पूरा
Sarita
11 Jan 2026 10:28 AM IST

x
Hairstyle: लोहड़ी का त्योहार विशेषकर पंजाब और हरियाणा का काफी धूमधाम से मनाते हैं। नई फसलों को लेकर इस दिन पूजा होती है। सर्दी के मौसम में मनाए जाने वाले इस पर्व पर घर के बाहर किसी खुली जगह पर लोग आग जलाते हैं। आग के इर्द-गिर्द चक्कर लगाते हुए नाचते गाते हैं। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार, आस पड़ोस के लोग और दोस्त एकत्र होते हैं। सभी मिलकर पर्व को उत्साह से मनाते हैं। त्योहार को खास बनाने के लिए लोहड़ी के मौके पर सभी नए या सबसे सुंदर कपड़ों को पहनकर तैयार होते हैं। महिलाएं लोहड़ी के मौके पर सुंदर दिखने के लिए सजती संवरती हैं। ऐसे में स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़े पहनने के साथ ही ट्रेंडी मेकअप अपनाती हैं। वहीं पूरी तरह से आकर्षक लुक लेने के लिए परिधान और मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी जरूरी है। ऐसे में अगर इस लोहड़ी के मौके पर पंजाबी लुक में तैयार हो रही हैं, तो ये आसान हेयर स्टाइल बना सकती हैं। यह रही लोहड़ी के लिए पंजाबी हेयरस्टाइल।
ब्रैड हेयर स्टाइल:
सर्द हवाओं में बालों को बिखरने से रोकने के लिए बालों को बांधना चाहती हैं तो ब्रैड हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है। ब्रैड हेयर स्टाइल बनाने के लिए बालों को सॉफ्ट कर्ल करके ढीली चोटी बांध लें। चाहें तो खजूरी चोटी भी बना सकती हैं। पंजाबी सलवार सूट या प्लाजो सेट पर यह हेयरस्टाइल जचती है और चेहरा भी पूरी तरह से साफ दिखता है।
मैसी बन :
साड़ी से लेकर पंजाबी सूट या शरारा सेट पर आप मैसी बन बनाकर पंजाबी लुक को पूरा कर सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल कैजुअल लुक देने के साथ ही लोहड़ी पर आकर्षक स्टाइल भी देगा।
बीच वेब हेयर स्टाइल:
पटियाला सलवार या पंजाबी सलवार सूट या लहंगे पर बीच वेब हेयरस्टाइल खूबसूरत लगता है। इसे बनाना भी आसान है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए बालों को सॉफ्ट कर्ल करें ताकि वेव लुक में बाल नजर आएं। फिर चाहें तो बालों को पूरी तरह से ओपर छोड़ सकते हैं या पीछे से हाफ टाई कर सकते हैं।
लोहड़ी पर शरारा सेट या लहंगा व स्कर्ट पहन रही हैं और बालों को खुला रखना चाहती हैं तो फ्रंट ब्रैड हेयरस्टाइल बनाएं। इसमें आगे से बाल बंधे होते हैं और पीछे से खुला छोड़ा जाता है। पीछे के बालों को स्ट्रेट या कर्ल करके इस हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं।
TagsHairstyleलोहड़ीहेयरस्टाइलपंजाबी लुकLohriHairstylesPunjabi look जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





