- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Tips: बालों के...
लाइफ स्टाइल
Hair Tips: बालों के लिए बहुत फायदेमंद है ऐपल साइडर विनेगर
Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 7:48 AM IST

x
Hair Tips: बालों के झड़ने को नियंत्रित करने के लिए लोग महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें उच्च मात्रा में रसायन होते हैं, जो स्कैल्प की समस्याओं को बढ़ावा देते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं, बालों का झड़ना कंट्रोल करने के लिए कैसे करें सेब के सिरके का इस्तेमाल।
सेब का सिरका और जैतून का तेल
इसके लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, उसमें जैतून का तेल मिलाएं। अब इससे बालों पर मसाज करें, 20-30 मिनट बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। यह बालों के झड़ने को नियंत्रित कर सकता है।
सेब का सिरका और नारियल का तेल
एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका लें, उसमें नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण से स्कैल्प की मसाज करें, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलती है।
आंवला के साथ
इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच सेब का सिरका लें, उसमें आंवले का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से फेंट लें। इसे बालों में लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो सकते हैं।
सेब के सिरके को बालों पर लगाएं
एक कटोरी में गुनगुना पानी लें, उसमें सेब का सिरका मिलाकर बालों में लगाएं। कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आप बालों के झड़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
Tagsबालोंफायदेमंदऐपलसाइडरविनेगर hairbeneficialapplecidervinegar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





