- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Tips: रूखे-बेजान...
लाइफ स्टाइल
Hair Tips: रूखे-बेजान बालों में जान फूंक देगी यह सफेद चीज,
Sarita
21 Sept 2025 10:22 AM IST

x
Hair Tips: आजकल के टाइम में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके फ्रीजी हेयर( Frizzy Hair) हैं. जिसके लिए लोग पार्लर में जाकर हजारों पैसे खर्च करते हैं ताकि उनके बाल सिल्की और सुंदर हो जाएं. लेकिन हर बार हजारों पैसे खर्च करना संभव नहीं हो पाता है. जिसके चलते समझ नहीं आता है कि कैसे बिना केमिकल और पैसों के सिल्की हेयर (Silky Hair) पा सकते हैं और फ्रिजी हेयर से छुटकारा पा सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप इस एक चीज को अपने बालों पर लगाएंगे तो आपके बाल खुद ही सुंदर और अच्छे हो सकते हैं. साथ ही आपको फ्रिजीनेस (Frizziness) से राहत मिल जाएगी और हजारों पैसे खर्च करने की भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी|
सिल्की बालों के लिए लगाएं दही:
इस तरह बालों में लगाएं दही:
अपने बालों को सिल्की करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ताजा दही (Curd) लें. (अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो उसमें 1 चम्मच शहद (Honey) या 1 चम्मच नारियल तेल (Coconut Oil) भी मिला सकते हैं.) इसके बाद आप बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से दही लगाएं. अब बालों को शावर कैप या (Shower Cap) किसी कपड़े से ढक लें. 30 से 45 मिनट तक दही को बालों में लगा रहने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से बाल धो लें और सौम्य शैंपू (Shampoo) से क्लीन करें. आप सप्ताह में 1 या 2 बार अपने बालों में दही को लगा सकते हैं|
दही लगाने के फायदे:
अगर आप अपने बालों में दही का प्रयोग करते हैं तो यह आपके बालों को काफी फायदे दे सकता है क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन B5 बालों को पोषण देते हैं.
दही से बाल नेचुरली कंडीशन (Hair Conditioner) होते हैं और साथ ही सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं.
अगर आपको रूसी (डैंड्रफ) (Dandruff) की समस्या है तो यह इसे कम करने में सहायक होता है.
दही सिर की सूजन और खुजली को शांत करता है.
यह बालों के झड़ने को कम करता है और उन्हें मजबूत बनाता है.
दही फ्रिजी और उलझे बालों को आसानी से सुलझाने में मदद करता है|
Next Story





