- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Split Ends...
लाइफ स्टाइल
Hair Split Ends Remedy: अगर आप दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो आजमाएं ये घरेलू उपाय
Sarita
5 April 2025 10:55 AM IST

x
Hair Split Ends Remedy: बालों को हेल्दी रखने के लिए इनकी सही देखभाल करना जरूरी है। वैसे भी आजकल खराब रुटीन के चलते लोगों में हेयर फॉल और बालों से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।
अगर आप दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक आसान तरीका ट्रिमिंग को माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
कोकोनट ऑयल
नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ कई नेचुरल गुण पाए जाते हैं। दो मुंहे बालों की दिक्कत से बचने के लिए आप नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। ये बालों को मॉइस्चराइज करने और नमी देने में काफी मदद करते हैं। आप नारियल तेल को नहाने से दो घंटे पहले मसाज कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल
आपको दोमुंहे बालों की समस्या है, तो आप अपने बालों के आखिरी हिस्सों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। जहां पर बाल दोमुंहे हो गए हैं, वहां पर 20 से 30 मिनट के लिए एलोवेरा जेल लगा कर रखें उसके बाद शैम्पू कर लें।
केले का मास्क
आपके बाल ज्यादा फ्रीजी या ड्राई हैं, तो केले का मास्क लगाएं। इससे आपके बालों में शाइनिंग तो आएगी ही लेकिन इसके साथ बाल मॉइस्चराइज भी होंगे।
प्याज का तेल
दोमुंहे बालों को कम करने में प्याज का तेल भी मदद करता है। इससे बालों में मॉइश्चर बना रहता है। इसका तेल लगाने से ड्राई और फ्रिजी बालों की समस्या नहीं होती है। इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। प्याज का तेल बनाने के लिए प्याज को सरसों या नारियल तेल में पकाना है। बालों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद और दही का इस्तेमाल करें
आप दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने बालों में शहद और दही का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। दोमुंहे बालों वाले हिस्से में इस मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगा कर रखें उसके बाद शैम्पू कर लें। आप इस हेयर मास्क को अपने पूरे बालों में लगा सकते हैं।
दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने बालों में चाय की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको करना बस यह है कि एक बड़ी कटोरी में 2 से 3 चम्मच चाय पत्ती को डाल कर उबाल लें। अब चाय की पत्तियों को छान कर अलग करें और उस बचे हुए पानी को अपने बालों पर लगाएं।
TagsHair Split EndsRemedyदोमुंहेबालोंउपायHair Split Endssplit endshairremedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





