लाइफ स्टाइल

Hair Spa Care Tips: अगर आप गर्मी के मौसम में करवा रहे हैं हेयर स्पा, तो इन बातों का रखें ध्यान

Sarita
25 April 2025 7:25 AM IST
Hair Spa Care Tips: अगर आप गर्मी के मौसम में करवा रहे हैं हेयर स्पा, तो इन बातों का रखें ध्यान
x
Hair Spa Care Tips: गर्मियों में बालों को धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और उमस से बहुत नुकसान पहुंचता है। ऐसे में हेयर स्पा कराना बालों को पोषण और आराम देने के लिए एक अच्छा उपाय है। हेयर स्पा बालों की डीप कंडीशनिंग का काम करता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और उनकी खूबसूरती बढ़ती है। बालों की जड़े मजबूत होती है साथ ही बाल झड़ना भी कम हो सकते हैं। लेकिन अगर आप गर्मियों में हेयर स्पा करा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके। गर्मियों में हेयर स्पा कराते समय कुछ टिप्स को अपनाने से बाल हेल्दी और चमकदार दिखेंगे। साथ ही स्पा का फायदा भी लंबे समय तक बना रहेगा। इस लेख में जानिए गर्मी के मौसम में हेयर स्पा कराते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।
बालों को धूप से बचाएं
हेयर स्पा के बाद बालों की जड़ें और स्कैल्प बेहद सेंसिटिव हो जाती हैं। ऐसे में धूप में सीधा बाहर निकलना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें कि हेयर स्पा के बाद कम से कम 24 घंटे तक तेज धूप से बचें।
स्कैल्प को क्लीन रखें
गर्मी में पसीना और धूल के कारण स्कैल्प में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे हेयर स्पा का असर कम हो सकता है। स्पा से पहले बालों को हल्के शैम्पू से धोकर साफ करना जरूरी है।
ओवर-स्टीम से बचें
गर्मी के मौसम में पहले से ही शरीर का तापमान बढ़ा होता है। ऐसे में हेयर स्पा के दौरान ज़्यादा देर तक स्टीम लेना स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। स्टीम हमेशा सीमित समय तक ही लें।
हेयर स्पा के तुरंत बाद न धोएं बाल
हेयर स्पा के बाद बालों को कम से कम 24 घंटे तक न धोएं, ताकि इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट्स का पूरा असर हो सके और बालों को पूरा पोषण मिल सके।
हल्के और प्राकृतिक उत्पाद का इस्तेमाल
गर्मियों में हेयर स्पा के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का चुनाव करें जो केमिकल फ्री हों और जिन में एलोवेरा, आंवला, ब्राह्मी, हिबिस्कस जैसे ठंडक देने वाले तत्व मौजूद हों।
ज्यादा हेयर स्पा न कराएं
गर्मी में बालों को बार-बार स्पा कराने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। जिसे बाल सुंदर और मजबूत होने के बजाए कमजोर और रूखे हो सकते हैं। ध्यान रखें महीने में एक बार हेयर स्पा कराना पर्याप्त होता है।
Next Story