लाइफ स्टाइल

Hair Pack: बालों के लिए ऐसे बनाएं प्याज का हेयर पैक

Sarita
29 May 2025 7:38 AM IST
Hair Pack: बालों के लिए ऐसे बनाएं प्याज का हेयर पैक
x
Hair Pack: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज का रस आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपने बालों को मजबूत, शाइनी और सिल्की बनाना चाहते हैं, तो प्याज से बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज्ड प्याज को छीलकर उसके कुछ टुकड़े कर लीजिए। अब आपको प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस निकाल लेना है। आइए प्याज के रस को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।
प्याज के रस को हल्के हाथों से अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे तक प्याज के रस को लगाए रखना है। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों में मौजूद पोषण की कमी को भी दूर किया जा सकता है।
हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बालों के रूखेपन को दूर कर उन्हें सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो भी इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। कुल मिलाकर ये हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
Next Story