- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Growth Tips: लंबे...
लाइफ स्टाइल
Hair Growth Tips: लंबे और मजबूत बाल चाहिए तो करें ये काम, चमक भी आएगी
Sarita
11 March 2025 9:53 AM IST

x
Hair Growth Tips: बाल हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। यही वजह है कि लंबे, घने और चमकदार बाल पाने की चाहत हर महिला की होती है। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी लंबे बाल पाना एक सपना बन ही रह जाता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी लंबे बाल पा सकेंगी।
इन टिप्स को फॉलो करने से पहले संबंधि विषय के एक्सपर्ट्स भी एक बार आप सलाह ले सकते हैं।
बालों को लंबा और घना बनाने वाले टिप्स
1. ट्रिमिंग जरूर कराएं
बालों को लंबा करने के लिए कम से कम 8 से 10 हफ्तों के बाद ट्रिमिंग जरूर कराएं। ऐसा करने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में प्रदूषण और सूरज की किरणों से बाल डैमेज हो जाते हैं, जिससे स्प्लिट एंड्स हो जाते हैं। ये स्प्लिट एंड्स बालों को बढ़ने से रोकते हैं, इसलिए ट्रिम कराते रहना चाहिए।
2. कंडीशनिंग जरूरी है
बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाने के लिए कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। कंडीशनिंग नहीं होने से बालों के निचले हिस्से को ठीक तरह से पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए बालों को कंडीशन करना बेहद जरूरी होता है।
हेल्दी बालों के लिए हफ्ते में एक बार गर्म तेल से मसाज करना बहुत जरूरी होता है। तेल की मसाज करने से झड़ते बालों की समस्या से भी राहत मिलती है। आप अगर अपने बालों को जल्दी लंबा बनाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि बालों में नारियल या जैतुन के तेल की मसाज करें।
4. बालों में कंघी करना फायदेमंद
तेल की मसाज के अलावा बालों में कंघी करना भी फायदेमंद है। इसके लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है। सोने से पहले कंघी जरूर करें। इससे जड़े मजबूत होती हैं और बाल भी जल्दी लंबे होते हैं।
TagsHair Growthलंबेमजबूतबाल Hair Growthlongstronghairजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





