- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- hair fall: बालों पर...
लाइफ स्टाइल
hair fall: बालों पर लगाएं प्याज का रस, बंद हो जाएगा हेयर फॉल
Sarita
2 Dec 2025 11:07 AM IST

x
hair fall: अगर आपने हेयर फॉल प्रॉब्लम को समय रहते ट्रीट नहीं किया, तो आप कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार बन सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, तनाव समेत कई फैक्टर्स हेयर फॉल प्रॉब्लम का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे रेगुलरली फॉलो करके न केवल आप बाल झड़ने की समस्या को अलविदा कह पाएंगे बल्कि अपनी हेयर हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार पाएंगे।
प्याज का रस- सबसे पहले आपको प्याज को छीलकर अच्छी तरह से धो लेना है। अब आपको प्याज को कद्दूकस कर इसके रस को एक कटोरी में निकाल लेना है। आपको प्याज के रस को अपने बालों में लगाने के बाद हल्के हाथों से मालिश करनी है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग आधे घंटे तक प्याज के रस को लगाए रखिए। इसके बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।
दूर होगी हेयर फॉल प्रॉब्लम- अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो प्याज के रस का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। प्याज के रस में मौजूद तत्व बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा सिल्की और शाइनी बालों के लिए भी प्याज के रस को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
बालों के लिए वरदान- औषधीय गुणों से भरपूर प्याज का रस न केवल आपके बालों के लिए बल्कि आपकी स्कैल्प के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्याज का रस बालों के रूखेपन को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है। हालांकि, प्याज के रस को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने से पहले आपको एक छोटी सी जगह पर पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
Next Story





