लाइफ स्टाइल

Hair Care : इन हेयर मास्क के इस्तेमाल से घुंघराले बाल भी हो सकते हैं स्ट्रेट

Rounak Dey
30 May 2023 12:11 AM IST
Hair Care : इन हेयर मास्क के इस्तेमाल से घुंघराले बाल भी हो सकते हैं स्ट्रेट
x
हेयर मास्क को बनाना काफी आसान है।

Hair Care : जिन लड़कियों के बाल स्ट्रेट होते हैं उनकी चाहत होती है कि वो अपने बालों को कर्ल करें। वो आसानी से बालों को कर्ल कर भी लेती हैं। वहीं जिन लड़कियों के बाल घुंघराले होते हैं उन्हें बालों को स्ट्रेट करने में काफी परेशानी होती है। दरअसल, बालों को स्ट्रेट करने के लिए बार-बार स्ट्रेटनिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है जो बालों को काफी नुकसान पहुंचाती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको घर पर ही घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर मास्क बनाना बताएंगे। इन दो तरीके के हेयर मास्क को बनाना काफी आसान है।

आज के लेख में हम आपको घरेलू तरीके से हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे। बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों के टाइप का पता लगाना बेहद जरूरी है, ताकी आपको किसी तरह की दिक्कत ना होने पाए। जब आपको इसका पता लग जाए तो इनका इस्तेमाल कर सकते हैं ।

दूध की लें मदद

दूध में पाए जाने वाला प्रोटीन बालों को स्ट्रेट करने में मददगार है। इसके लिए आपको बस तीन चीजों की जरूरत होगी।

2 चम्मच दूध

2 चम्मच शहद

स्ट्रॉबेरीऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले इन तीनों चीजों को लेकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर एंड्स तक लगाएं। मास्क लगाने के बाद बालों में नर्म सा तौलिया लपेट लें। आधे घंटे के बाद इसे धो दें। हफ्ते में दो से तीन बार इसके इस्तेमाल से आपके बाल स्ट्रेट हो सकते हैं। चावल के आटे की मदद से हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चार चीजों की जरूरत पड़ेगी।

1 एग व्हाइट

5 चम्मच चावल का आटा

1 कप मुल्तानी मिट्टी

¼ कप दूध

Next Story