- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care Tips: आपके...
लाइफ स्टाइल
Hair Care Tips: आपके बालों की सभी समस्याओं को खत्म कर देगा यह 'काला पानी'
Sarita
5 Sept 2025 9:54 AM IST

x
Hair Care Tips: अगर आप भी घर पर ही अपने बालों को काला और घना बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बस अपनी रसोई में जाना होगा।हम यहां बात कर रहे हैं काले पानी यानी चाय के पानी की, जिसका इस्तेमाल आपके बालों की समस्याओं का एक बेहतरीन समाधान हो सकता है। दरअसल, चाय का पानी बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। यह एक सस्ता, आसान और केमिकल-मुक्त तरीका है, जिससे आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।
हम आपको बताएंगे कि चाय के पानी का इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं, ताकि आप भी इस प्राकृतिक नुस्खे से अपने बालों को मज़बूत और स्वस्थ बना सकें।
सबसे पहले जान लेते हैं कि इस चाय के पानी का इस्तेमाल का तरीका क्या है तो इसके लिए सबसे पहले पानी में चाय पत्ती डालकर उसे अच्छी तरह से उबाल लें। जब इसमें रंग आ जाए और इसका कलर काला हो जाए तो इसे छानकर ठंडा होने दें। अब पानी ठंडा होने पर रुई की मदद से उसे बालों की जड़ों में लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें, फिर हल्के शैंपू से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे, आइए अब इस बारे में जानते हैं।
1. बढ़ेगी बालों की चमक:
चाय के पानी में पाए जाने वाले तत्व बालों की चमक को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। ये तब बेहद काम आएगा, जब आपके बाल काफी ज्यादा डल दिखने लगे हैं, जैसा कि बारिश के मौसम में होना बेहद ही सामान्य है।
2. डैंड्रफ खत्म करता है:
अगर आपके सिर में रूसी जमा हो रही है तो भी आप इस काले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चाय की पत्ती वाले पानी को रुई से अपनी स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। दो से तीन बार ऐसा करने पर आपको असर दिखेगा, क्योंकि काले पानी में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करते हैं।
3. बालों की ग्रोथ बढ़ाता है:
यदि आपके बालों की ग्रोथ रुकी हुई है तो भी आप इस काले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं जिससे बाल जल्दी बढ़ते हैं। गंजेपन का शिकार हो रहे लोग भी एक बार ये नुस्खा ट्राई कर सकते हैं।
4. हेयर फॉल को थामेगा:
इस काले पानी के नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल की दिक्कत से भी आपको छुटकारा मिलेगा। दरअसल, काले पानी में मौजूद टैनिन बालों के रोमों को मजबूत करते हैं और बालों के गिरने की समस्या को कम करते हैं।
कब कर सकते हैं इस्तेमाल:
यदि आप इसे इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो समय का ध्यान रखें। हफ्ते में तीन बार इसका इस्तेमाल करना काफी है। इस्तेमाल के समय यदि थोड़ी सी भी दिक्कत हो रही है तो बालों को तत्काल धो लें।
Next Story





