- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care Tips: बालों...
लाइफ स्टाइल
Hair Care Tips: बालों की लंबाई में बाधा बन रहे हैं दोमुंहे बाल, इन टिप्स से पाएं छुटकारा
Sarita
15 April 2025 8:12 AM IST

x
Hair Care Tips: दोमुंहे बाल न सिर्फ बालों के विकास में रुकावट बनते हैं, बल्कि साथ ही में इसकी वजह से लुक भी खराब दिखने लगता है। ऐसे में हर कोई समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग कराता रहता है। हर एक से डेढ़ महीने में बालों को ट्रिम करने की सलाह दी जाती है, ताकि दोमुंहे बालों से छुटकारा पाया जा सके। लेकिन कई बार ट्रिम कराना ध्यान नहीं रहता।
नारियल तेल और एलोवेरा मास्क
ये दोनों चीजें आसानी से हर घर में पाई जाती हैं। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल लेकर उसमें बराबर मात्रा में एलोवेरा मास्क मिक्स करना है। दोनों चीजों को सही से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम छोर तक पर लगाएं। आधे घंटे तक इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को किसी जेंटल शैंपू से धो लें। मास्क इस्तेमाल करने के बाद बालों में कभी भी हार्श शैंपू न लगाएं, ये मास्क के फायदों को कम कर देगा।
अंडा और दही मास्क
यदि आपको अंडा इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है तो इस मास्क से बेहतर आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। इसके लिए सबसे पहले अंडे को फोड़कर उसका सफेद हिस्सा एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच दही डालें और पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट को अपने बालों में सिरे से लेकर छोर तक पर लगाएं। एक घंटे तक मास्क को ऐसे ही लगा रहने दें, और फिर अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल न सिर्फ शाइन करेंगे बल्कि आपको दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा। ये एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी काम करेगा।
केला और शहद मास्क
केला और शहद दोनों मे ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे न सिर्फ बालों में चमक आती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों का भी खात्मा होता है। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले को केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें दो चम्मच शहद मिक्स करें और फिर इस पेस्ट में एक चम्मच नारियल का तेल भी डाल लें।
अब इस पेस्ट को अपने बालों में सही से लगाएं। आधे से एक घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। दो से तीन बार इस मास्क का उपयोग करें और इसका असर देखें।
TagsHair CareबालोंलंबाईदोमुंहेबालछुटकाराHair Carehairlengthsplit endsget rid ofजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





