- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care Tips: अगर...
लाइफ स्टाइल
Hair Care Tips: अगर आपके बाल बाल धोने के अगले दिन ही चिपकने लगें तो अपनाएं ये टिप्स
Sarita
15 May 2025 10:58 AM IST

x
Hair Care Tips: गर्मी से मौसम में जिस तरह से लोग अपनी त्वचा का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बालों का भी ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार ध्यान रखने के बावजूद बाल हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जिनकी स्कैल्प काफी चिपचिपी होती है। ऐसा तब होता है, जब स्कैल्प में अत्याधिक सीबम का उत्पादन होता है। ज्यादा सीबम की वजह से बाल काफी ऑयली हो जाते हैं।
ऐसे में गर्मी के मौसम में बालों और स्कैल्प का सही से ध्यान रखना जरूरी हो जाता है, क्योंकि आप हर रोज बाल नहीं धो सकते। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करने के बाद आपके बाल जल्दी चिपचिपे नहीं होंगे।
सही शैंपू का इस्तेमाल करें:
गर्मी के मौसम में यदि आप सही शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल चिपकेंगे नहीं। इस मौसम में ऑयली हेयर के लिए हमेशा फॉर्मूलेटेड शैम्पू जैसे क्ले बेस्ड या वॉल्यूमाइज़िंग शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ये बालों में पैदा होने वाले अतिरिक्त सीबम को कंट्रोल करते हैं।
शैंपू में न हों ये तत्व:
जब भी शैंपू खरीदें तो उसमें मौजूद तत्वों के बारे में एक बार पढ़ लें। इस मौसम के लिए हमेशा सल्फेट-फ्री और पैराबेन-फ्री शैंपू चुनें। ऐसे शैंपू ही आपके बालों के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए इसका ही इस्तेमाल करें।
यदि कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो इसे सिर्फ बालों के छोर पर लगाएं। कभी भी स्कैल्प में कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। ये स्कैल्प को नमी प्रदान करेगा, जिससे बाल और ज्यादा चिपचिपे होने लगेंगे।
ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करें:
बहुत से लोगों के बाल हेयर वॉश के अगले दिन ही चिपकने लगते हैं। ऐसे में आप ड्राई शैंपू इस्तेमाल कर सकते है। ध्यान रखें कि यदि ड्राई शैंपू ले रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जान लें और समझ लें। ये हर किसी को सूट नहीं करता, इसलिए पहले पैच टेस्ट कर लें।
यदि चाहते हैं कि आपके बाल ज्यादा चिपचिपे न रहें तो अपने हेयर ब्रश और कंघी को साफ रखें। गंदे हेयर ब्रश से बैक्टीरिया और ऑयल वापस बालों में आ जाता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसे अच्छी तरह से साफ करें।
TagsHair Careबाल बालधोनेटिप्सHair CareHairWashingTipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





