- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care Tips: मेहंदी...
लाइफ स्टाइल
Hair Care Tips: मेहंदी लगाने के बाद अगर आपके बाल रूखे हो जाते हैं तो ये उपाय आजमाएं, मिलेंगे रेशमी और चमकदार बाल
Sarita
16 Feb 2025 9:29 AM IST

x
Hair Care Tips: वैसे तो ये बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से बहुत से लोग बालों के रूखेपन से परेशान रहते हैं। यदि आपके साथ भी यही परेशानी है तो ये लेख आपकी मदद करेगा। यहां हम आपको बालों में नमी प्रदान करने के तरीके बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आपको रेशम जैसे सिल्की बाल मिलेंगे।
तेल लगाना है जरूरी-
जब भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो उससे बाद बालों में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है।
ये बालों को पोषण देने और उन्हें हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
इसके लिए सिर्फ नारियल तेल, जैतून का तेल को हल्का गर्म करके बालों में लगा सकती हैं।
इसके लिए तेल को बालों की जड़ों से लेकर टिप्स तक अच्छे से लगाएं और हल्की मसाज करें।
अगले दिन बालों को धो लें।
इस्तेमाल कर सकते हैं हेयर मास्क-
यदि मेहंदी लगाने के बाद बालों के रूखेपन से परेशान हैं तो शहद और दही का हेयर मास्क तैयार करें।
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको 2-3 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी।
हेयर मास्क बनाने के बाद दही और शहद को मिलाकर बालों पर लगाएं।
आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।
एलोवेरा रहेगा फायदेमंद-
हर घर में एलोवेरा जेल आसानी से मिल जाता है।
ऐसे में बालों को नमी प्रदान करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल को बालों पर लगाएं।
20 मिनट तक बाल ऐसे ही छोड़ने के बाद बालों को धो लें।
इससे आपको अवश्य राहत मिलेगी।
कंडीशनर का इस्तेमाल है जरूरी-
मेहंदी लगाने के बाद जब बालों को शैंपू से धो रहे हैं तो अच्छे कंडीशनर का उपयोग करें।
यह बालों को मुलायम बनाए रखता है और सूखापन को कम करता है।
कंडीशनर के इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि इसे बालों की जड़ों में न लगाएं।
सही तरह से सुखाना है जरूरी-
अक्सर जल्दबाजी में लोग अपने बालों को हल्का गीला छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
बालों को सही तरीके से सुखाने से उनकी नमी बनी रहती है।
इसके लिए तौलिए से बालों को हल्का थपथपाएं और फिर प्राकृतिक तरीके से ही सूखने दें।
इन उपायों को अपनाकर, आप अपने बालों को मेहंदी के बाद भी मुलायम और स्वस्थ बनाए रख सकती हैं।
TagsHair CareमेहंदीबालरूखेउपायरचमकदारबालHair Caremehendihairdryupairshinyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





