लाइफ स्टाइल

Hair Care: ये हेयर केयर रूटीन आपके बालों को 15 दिनों में घना और मजबूत बना देगा

Sarita
2 Oct 2025 10:59 AM IST
Hair Care: ये हेयर केयर रूटीन आपके बालों को 15 दिनों में घना और मजबूत बना देगा
x
Hair Care: मानसून के मौसम में बाल कमजोर होने लगते हैं और झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। इस मौसम में बालों का खास ख्याल न रखा जाए तो गंजे होने का डर भी रहता है। बारिश के मौसम में अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं और उनका झड़ना बंद करना चाहते हैं तो आपको बालों का खास देखभाल करनी होगी। यहां हम आपको बालों को मजबूत बनाने और घने करने के लिए एक हेयर केयर रूटीन बता रहे हैं जिसे फॉलो करने के बाद आपके बालों की काया 15 दिनों में बदल जाएगी।
दोमुंहे बाल और बालों का झड़ना रोकने के लिए आपके हेयर केयर रूटीन कम से कम 2 हफ्तों तक फॉलो करना होगा। इसे फॉलो करने के बाद आपके बाल अच्छे हो जाएंगे।
चंपी है जरूरी:
बालों को धोने से पहले तेल से चंपी करना न भूलें। बालों में तेल हल्का गुनगुना कर के लगाएं, ऐसा करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है। तेल लगाने के 1 घंटे बाद आप बाल धो सकते हैं।
बालों को कैसे धोएं:
बालों को धोने के लिए हमेशा सल्फेट-मुक्त शैंपू का इस्तेमाल करें। आप अपने बालों को बेबी शैंपू से भी धो सकते हैं। ध्यान रखें कि बरसात के मौसम में बालों को 3 से 4 बार हफ्ते में धोएं।
हेयर मास्क:
जब बालों को धोने से पहले आप तेल लगाएं तब हेयर मास्क का प्रयोग न करें। बाल रूखे होने पर हेयर मास्क लगाएं, आप घर में अंडे का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इसके अलावा शहद और केला को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों पर अच्छे से लगाएं। ऑयली बालों में दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं। हेयर मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।
हफ्ते में कम से कम 2 बार हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। आप अपना बालों के मुताबिक बाजार से ऑर्गेनिक हेयर सीरम ले सकते हैं। इसे बालों पर लगाने के बाद तेल का इस्तेमाल न करें। तेज धूप और हवा से अपने बालों को बचाएं, बालों को धूप से बचाने के लिए सिर को कॉटन के दुपट्टे से ढककर निकलें।
Next Story