- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बालों का...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बालों का रखें खास ख्याल, तभी तेजी से बढ़ेंगे आपके बाल
Sarita
22 March 2025 10:30 AM IST

x
Hair Care: ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे घने और खूबसूरत बाल नहीं चाहिए लेकिन आप इसके लिए क्या करते हैं शायद कुछ नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स जिसके इस्तेमाल से आप आसानी से घर बैठे अपने बालों को लंबा और घना कर सकते हैं। जी हां अगर आपको जल्दी में लंबे बाल करने है तो ये टिप्स आपकी काफी मदद कर सकती है।इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना पड़ेगा।
सोने से पहले बालों का करें खास ख्याल
अगर आप भी सुबह-सुबह खूबसूरत और परफेक्ट बाल चाहती हैं, तो रात को सोने से पहले कुछ खास तरह के टिप्स के बारे में जानें और उन्हें अपना कर आप अपने बालों को सुंदर और खूबसूरत बनाएं।
सोने से पहले जिस तरह त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। उसी तरह आपको अपने बालों का भी खास ख्याल होना चाहिए। अगर आप चाहती हैं कि सुबह जब आप उठें तो आपके बाल बिल्कूल परफेक्ट हों तो सोने से पहले थोड़ा समय अपने बालों को देना बहुत जरूरी है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की सोने से पहले कैसे बालों का ख्याल रखें। और कैसे बनाएं अपने बालो को सुंदर।
तेल लगाएं
हफ्ते में तीन बार बालों में तेल लगाने से बालों का झड़ना रूक जाता है। ऐसा करने से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। जो बालों की बढ़त के लिए भी जरूरी होते हैं। बता दें कि बालों के लिए नारियल तेल या फिर बादाम का तेल सबसे बढ़िया होता है। इसलिए रोज रात को सिर में तेल लगाइए और सुबह उठकर शैम्पू कर लिजिए।
सिरम का प्रयोग
अगर आप बालों में तेल लगाने में इच्छूक नहीं है तो बालों पर सिरम लगा सकती हैं। सिरम को बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। जिससे बाल उलझते नहीं। यह तेल का ही एक विकल्प माना जाता है। लेकिन इसको सही मात्रा में ही प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा प्रयोग करने से यह बालों को नुकसान पहुंचाता है।
बालों को बांधे
रात को सोने से पहले बालों को जरूर बांधे। अगर बाल लंबे हैं तो आप उनकी प्लेट्स भी बना सकती हैं। इससे ना तो बाल टूटते हैं। और ना ही बाल उलझते हैं। बल्कि ऐसा करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। लेकिन ध्यान रहे पोनी ज्यादा टाइट ना बांधे। इससे सिर के आगे के बाल हल्के और पतले होने लगते हैं। बालों को ढ़ीला ही बांधे, विशेष रूप से जब आपके बाल लंबे हों।
कपड़े से ढककर सोएं
अगर आपके लंबे बाल हैं तो उनके आखिरी छोर को सोने से पहले कपड़े से बांधना मत भुलिए। अपने बालों को इस तरीके से बांधिए की सोते समय उससे कपड़ा बाहर ना निकलें। इससे दो मुंहे बालों की समस्या भी दूर होती है और अगर आपको यह समस्या पहले से ही है तो ये रूक जाती है।
गंदे बालों के साथ ना सोएं
गंदे बालों के साथ ना सोएं यदि आप ऐसा करती है तो आप रोम छिद्रों को बंद कर रही हैं। इसलिए अगर आपके बाल गंदे हैं तो उन्हें धोएं। इस प्रकार आपका सुबह का समय भी बच सकता है।
बालों के सुखने तक जागें
दूसरी बात यह कि गीले बालों के साथ ना सोएं। यदि आप आड़े तिरछे बालों के साथ नहीं उठना चाहती हैं तो जब आप सोती है तो उस समय आपके बाल लगभग सूखे होने चाहिए।
सोने से पहले कंघी करें
अगर आपके बाल काफी उलझे हुए हैं तो उन्हें सुलझाने के लिए कंघी जरूर करें। इसके साथ ही दिन भर में जिन भी उत्पादों का प्रयोग आपने अपने बालों में किया है उन्हें निकालने के लिए भी कंघी जरूर करें।
विटामिन-ई का प्रयोग करें
विटामिन-ई बालों के लिए और त्वचा के लिए काफी अच्छा आहार है। विटामिन-ई की कैप्सूल्स को तोड़ कर उस स्थान पर लगाएं जहां आपको बालों की समस्याएं है। बाल गिरना, सूखी त्वचा, बालों का पतला होना, बालों के सिरे से खराब होना। यह सभी समस्यों में उपयोगी है।
सामने की ओर से बालों को उपर की ओर उठाते हुए मध्य तक लाएं। धीरे-धीरे कंधी करते हुए जुड़ा बनाएं। यह बालों की प्राकृतिक दिशा की विपरित दिशा में काम करने जैसा होता है। जब आप सुबह उठेंगे तो आपके बाल भरे हुए दिखाई देंगे। जैसे आपने इन्हें ब्लों ड्राइ किया है।
TagsHair Careबालोंख्यालबढ़ेंगे Hair CareHairCareWill growजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





